
Bhai Dooj Wishes: भाई-बहन के त्योहार को बनाएं खास, इन स्पेशल मैसेज से दें भाई दूज की शुभकामनाएं
AajTak
Bhai Dooj 2022: हिंदुओं में भाई-बहन के दो त्योहार आते हैं एक रक्षाबंधन और दूसरा भाई दूज. दिवाली के बाद भाईदूज का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन बहनें अपने भाई का तिलक करके उनकी सफलता और वीर गति की प्रार्थना करती हैं. भाई बहन के प्यार का प्रतीक भाई दूज का त्योहार इस साल 26 अक्टूबर को मानया जा रहा है.
Bhaidooj wishes in Hindi: भाई दूज मानाने के पीछे कई पौराणिक कथाएं हैं. कहा जाता है कि देवी यमुना और यमराज दोनों भाई बहनों के बीच बड़ा प्यार था. लेकिन बीच में कुछ समय ऐसा था कि दोनों का मिलना नहीं हो पाया ऐसे कई सालों का समय बीत गया फिर अचानक से दिवाली के बाद अचानक यमराज अपनी बहन से मिलने पहुंचे. खुशी से झूम उठी बहन यामी ने तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवान बनाकर भाई को अपने हाथों से खिलाए और माथे पर तिलक भी लगाया. इस दिन यामी ने अपने भाई से इच्छा की कि वे उनसे मिलने आते रहें साथ ही किसी भी बहन के भाई को यमराज का डर ना रहें. यमराज ने तुरंत अपनी बहन को वरदान दे दिया और तबसे ही हर इस दिन हर बहन अपने भाई की रक्षा के लिए तिलक करती आ रही है. इस शुभ दिन आप भी अपने भाई या बहन को बधाई संदेश जरूर भेजें.
> भैया दूज का त्योहार है, भाई को तिलक लगाने के लिए बहना तैयार है. जल्दी से लगवा लो तिलक मेरे भैया, आपसे गिफ्ट लेने के लिए ये बहना तैयार है.
> ईश्वर बहुत प्यारा हैं मेरा भाई मेरी मां का दुलारा हैं भाई न देना उसे कोई कष्ट जहां भी हो खुशी से बीते उसका जीवन हैप्पी भाई दूज 2022!
> चंदन का टीका रेशम का धागा, सावन की सुगंध बारिश की फुहार, भाई की उम्मीद बहना का प्यार, मुबारक हो आपको भाई दूज का त्योहार.
> सूरज की किरणें, खुशियों की बहार, चांद की चांदनी, अपनों का प्यार, बधाई हो आपको भैया दूज का त्यौहार!

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










