
Bhagwant mann: कॉलेज ड्रापआउट रहे मान की कॉमेडी मेें चमकी किस्मत, अब AAP ने बनाया CM कैंडिडेट
AajTak
Punjab Polls 2022: पंजाब के धुरी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे AAP नेता भगवंत मान संगरूर में किराए के घर में रहते हैं. हालांकि, नामांकन के साथ दिए हलफनामे के मुताबिक 'आप' के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के पास करीब 2 करोड़ की चल-अचल संपत्ति भी है.
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने भगवंत मान (Bhagwant mann) को अपना मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया है. AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सूबे की जनता से रायशुमारी के बाद यह फैसला लिया. AAP का दावा है कि तकरीबन 21 लाख से ज्यादा पंजाब के लोगों ने पब्लिक वोटिंग में अपना मत दिया था, जिसमें से 93.3 फीसदी ने भगवंत मान का नाम लिया. अब मान पर दांव लगाकर 'आप' पंजाब फतह की कोशिश में जुट गई है. आइए, जानते हैं कि आखिर कौन हैं भगवंत मान.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










