
Ben Stokes: 'इस तरीके से क्रिकेट नहीं...', बेन स्टोक्स ने बिजी शेड्यूल को लेकर आईसीसी पर साधा निशाना
AajTak
बेन स्टोक्स की अगुवाई में इंग्लिश टीम टेस्ट क्रिकेट में कमाल का खेल दिखा रही है. इंग्लैंड ने हाल ही में पाकिस्तान को उसके घर में तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से हरा दिया था. आक्रामक क्रिकेट खेलने के बावजूद बेन स्टोक्स को लगता है कि सीमित ओवर्स प्रारूप की बढ़ती लोकप्रियता से टेस्ट क्रिकेट को खतरा है.
इंग्लैंड की टेस्ट टीम इस समय शानदार फॉर्म में चल रही है. बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली इस टीम ने हाल ही में पाकिस्तान का 3-0 से सफाया कर दिया था. इंग्लिश टीम ने तीनों ही मुकाबले में आक्रामक क्रिकेट का प्रदर्शन किया. देखा जाए तो बेन स्टोक्स के कप्तान और मैक्कुलम के कोच बनने के बाद इंग्लैंड की मानसिकता में ऐसा बदलाव हुआ है. इ्ंग्लिश की नई क्रिकेटिंग शैली को बैजबॉल के नाम से भी जाना जाता है.
शेड्यूल पर ध्यान नहीं दिया जाता: स्टोक्स
आक्रामक क्रिकेट खेलने के बावजूद बेन स्टोक्स को लगता है कि सीमित ओवर्स प्रारूप की बढ़ती लोकप्रियता से टेस्ट क्रिकेट को खतरा है. बेन स्टोक्स ने बिजी शेड्यूल को लेकर आईसीसी पर निशाना साधा है. स्टोक्स ने इयान बॉथम के साथ बातचीत में कहा, 'शेड्यूल पर उतना ध्यान नहीं दिया जाता जितना कि देना चाहिए. टी20 विश्व कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड की वनडे सीरीज इसका उदाहरण है. तीन मैचों की सीरीज का आयोजन क्या समझदारी भरा था जबकि इस सीरीज की कोई अहमियत नहीं थी.'
क्लिक करें- रमीज राजा की बगावत! बोले- दुनिया के सामने उठाऊंगा मुद्दा
बेन स्टोक्स ने कहा, 'मौजूदा दौर में टेस्ट क्रिकेट को लेकर जिस तरह की बात हो रही है वह मुझे पसंद नहीं है. क्रिकेट के प्रशंसक टेस्ट की जगह नए प्रारूप और फ्रेंचाइजी आधारित टूर्नामेंट को तवज्जो दे रहे हैं. हम सभी इस बात को समझते हैं कि इससे खिलाड़ियों को काफी मौके मिलते हैं लेकिन मैं मानता हूं कि टेस्ट क्रिकेट खेल के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.' स्टोक्स ने आईसीसी से टेस्ट क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने के लिए कुछ अलग करने की सलाह दी.
इस तरह क्रिकेट नहीं होना चाहिए: स्टोक्स

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...












