
BDS फोर्थ ईयर की छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में खुद को लगाई आग, हुई मौत
AajTak
तेलंगाना के खम्मम में बीडीएस फोर्थ ईयर की एक छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली. छात्रा ने ऐसा क्यों किया ये अभी पता नहीं चल पाया है. अन्य छात्रों को घटना की जानकारी तब हुई जब कमरे में आग देखी. खुदकुशी का ऐसा ही मामला थोड़े दिनों पहले यूपी में भी सामने आया था.
तेलंगाना के खम्मम में बीडीएस फोर्थ ईयर की एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली. घटना खम्मम के ममता मेडिकल कॉलेज की है जहां समुद्राला मनासा नाम की छात्रा ने अपनी जान दे दी.
कॉलेज के पास हॉस्टल में रहने वाली मनासा ने अपने कमरे में खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली थी. हॉस्टल में आग लगते ही छात्र घबरा गए और उन्होंने इसकी सूचना हॉस्टल प्रशासन को दी.
मनासा को आग में पूरी तरह जलता देख छात्रावास प्रबंधन ने दरवाजा तोड़ा. हॉस्टल प्रबंधन ने पुलिस को इसकी सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. छात्रा मनासा ने किस वजह से जानलेवा कदम उठाया ये अभी साफ नहीं हो पाया है.
MBBS की छात्रा ने भी की थी खुदकुशी
अभी थोड़े दिनों पहले ही लखनऊ के सरोजनी नगर इलाके में निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा ने नौवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी. पुलिस को छात्रा के हॉस्टल से एक पेज का सुसाइड नोट मिला था.
परिजनों से बात करने के बाद पुलिस ने दावा किया था कि छात्रा डिप्रेशन का शिकार थी, जिसका इलाज चल रहा था. सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के TS मिश्रा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट मृणाल सिंह ने मेडिकल कॉलेज की 9वीं मंजिल से कूदकर जान दी थी.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.










