
BCCI Jay Shah India vs Pakistan: जय शाह के बयान पर पाकिस्तानी पत्रकार ने किया भड़काऊ ट्वीट, BCCI ने किया लाइक?
AajTak
अगले साल पाकिस्तान की मेजबानी में एशिया कप होना है, जिसमें भारतीय टीम को भी खेलना है. मगर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी. इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तानी पत्रकार ने ट्वीट किया कि कायर भागो मत. खास बात ये है कि बीसीसीआई ने इस ट्वीट को लाइक भी किया...
BCCI Jay Shah India vs Pakistan: क्रिकेट जगत में फैन्स को हमेशा ही भारत और पाकिस्तान मैच का इंतजार रहा है. मगर दोनों टीमों ने पिछले 10 सालों से कोई एक-दूसरे के खिलाफ कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है. एक-दूसरे के देशों का दौरा भी नहीं किया है. मगर अगले साल एक एशिया कप के लिए भारतीय टीम का पाकिस्तान दौरा होना है, लेकिन अब इस पर भी बवाल मच गया है.
दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने साफ शब्दों में कह दिया है कि भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी. बस फिर क्या था, इस बयान को लेकर जमकर बवाल हो गया. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) भड़क गया और उसने अगले ही साल भारत की मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से नाम वापस लेने की धमकी दे डाली.
बीसीसीआई ने पाकिस्तानी पत्रकार के ट्वीट को लाइक किया
इसी बीच पाकिस्तानी मीडिया ने भी जमकर बवाल मचाया. क्रिकेट दिग्गज समेत पाकिस्तानी पत्रकारों ने भी इस पर कई भद्दे कमेंट्स किए. इनमें से एक पत्रकार सैयद समर अब्बास ने तो जय शाह के बयान पर ट्वीट करते हुए कहा, 'कायर भागो मत, खेलों को राजनीति से दूर रखो.' इसमें बड़ी बात यह रही कि बीसीसीआई ने भी इस ट्वीट को लाइक किया है. यह दावा भी समर अब्बास ने ही किया है.
बवाल मचने पर बीसीसीआई ने ट्वीट डिसलाइक किया
दरअसल, समर अब्बास ने अपने ट्वीट को बीसीसीआई को भी टैग किया. समर का दावा है कि इस ट्वीट को बीसीसीआई ने लाइक भी कर दिया. इसका स्क्रीनशॉट को खुद समर ने भी शेयर किया और बीसीसीआई को धन्यवाद भी दिया. हालांकि बवाल मचने पर बीसीसीआई ने समर के उस ट्वीट को डिसलाइक कर दिया.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












