
BBC डॉक्यूमेंट्री के जवाब में ABVP ने दिखाई कश्मीर फाइल्स, हैदराबाद यूनिवर्सिटी में बवाल
AajTak
BBC डॉक्यूमेंट्री को लेकर हैदराबाद यूनिवर्सिटी में SFI और ABVP के कार्यकर्ता आमने सामने आ गए. यहां SFI द्वारा डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रखी गई थी. इस दौरान ABVP कार्यकर्ताओं ने कश्मीर फाइल्स फिल्म दिखाई. इससे पहले 21 जनवरी को छात्रों के एक गुट ने प्रशासन से अनुमति लिए बगैर हैदराबाद यूनिवर्सिटी में BBC डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रखी थी. इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस मामले में रिपोर्ट मांगी थी.
BBC डॉक्यूमेंट्री को लेकर नॉर्थ से साउथ तक की यूनिवर्सिटी में बवाल मचा है. गुरुवार को हैदराबाद यूनिवर्सिटी में डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर जमकर हंगामा हुआ. यहां SFI और ABVP के लोग आपस में भिड़ गए . SFI के जहां बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रखी तो एबीवीपी ने कश्मीर फाइल्स फिल्म दिखाई. दोनों ग्रुप के बीच झड़प का वीडियो सामने आया है.
BBC डॉक्यूमेंट्री को लेकर हैदराबाद यूनिवर्सिटी में SFI और ABVP के कार्यकर्ता आमने सामने आ गए. यहां SFI द्वारा डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रखी गई थी. इस दौरान ABVP कार्यकर्ताओं ने कश्मीर फाइल्स फिल्म दिखाई. इससे पहले 21 जनवरी को छात्रों के एक गुट ने प्रशासन से अनुमति लिए बगैर हैदराबाद यूनिवर्सिटी में BBC डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रखी थी. इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस मामले में रिपोर्ट मांगी थी. यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा दोनों गुटों के छात्रों को किसी भी फिल्म की स्क्रीनिंग न करने की सलाह दी थी.
SFI का दावा- 400 छात्रों ने देखी डॉक्यूमेंट्री
BBC डॉक्यूमेंट्री को प्रोपेगेंडा बताते हुए केंद्र ने प्रतिबंध लगाया था. इसके बावजूद SFI ने गुरुवार को डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रखी. SFI के मुताबिक, हैदराबाद यूनिवर्सिटी में रखी गई स्क्रीनिंग में 400 छात्र मौजूद रहे. SFI ने ट्वीट कर कहा, इन छात्रों ने एबीवीपी और प्रशासन के झूठे प्रचार और अशांति पैदा करने के प्रयासों और स्क्रीनिंग को रोकने की कोशिशों को खत्म कर दिया. उधर, ABVP ने इसके विरोध में विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स की स्क्रीनिंग रखी. यह फिल्म कश्मीर में हिंदुओं पर अत्याचार पर बनी है. इसे लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बताया कि हमें पता चला है कि छात्रों के एक ग्रुप ने हॉस्टल में स्क्रीनिंग रखी थी. हालांकि, उन्होंने कहा कि कैंपस में हालात शांतिपूर्ण हैं. इससे पहले ABVP के छात्रों ने यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर विरोध प्रदर्शन किया. छात्रों का आरोप है कि प्रशासन ने उन्हें स्क्रीनिंग का सामान लेकर अंदर नहीं आने दिया. ABVP छात्रों का आरोप है कि प्रशासन ने BBC डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग करने की इजाजत दी, जबकि हमें ऐसा करने से रोका जा रहा है.
BBC डॉक्यूमेंट्री पर नहीं थम रहा विवाद
BBC डॉक्यूमेंट्री को लेकर दिल्ली से हैदराबाद तक लगातार विवाद जारी है. दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी कैंपस में लेफ्ट विंग के कार्यकर्ताओं ने ABVP के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. लेफ्ट कार्यकर्ताओं का आरोप है कि BBC डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं ने पथराव किया था. उधर, हैदराबाद यूनिवर्सिटी में भी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. यहां SFI और ABVP के लोग आपस में भिड़ गए . SFI के जहां बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रखी तो एबीवीपी ने कश्मीर फाइल्स फिल्म दिखाई. दोनों ग्रुप के बीच झड़प का वीडियो सामने आया है. जामिया मिलिया इस्लामिया ने बवाल को देखते हुए छात्रों की अपील पर शुक्रवार को क्लास सस्पेंड कर दीं.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








