
Bareilly: Congress की मैराथन में भगदड़, छात्राओं के दबने का Video आया सामने
AajTak
उत्तर प्रदेश के बरेली में कांग्रेस की मैराथन भगदड़ में चीख-पुकार मच गई. मैराथन के दौरान कई छात्राएं गिर पड़ी, कई छात्राएं दबने से जख्मी भी हो गईं. बताया जा रहा है कि 3 छात्राओं को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया. घटना के बाद सड़क पर बच्चियों के जूते-चप्पल बिखरे मिले. वहीं इस पूरे मामले पर कांग्रेस नेता और पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने साजिश का इशारा किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बढ़ते जनाधार के डर से गड़बड़ी फैलाने की साजिश हो सकती है. इस मैराथन के वीडियो भी सामने आए हैं. इनमें देखा जा सकता है कि काफी अधिक संख्या में छात्राएं इस मैराथन में हिस्सा ले रही थीं. देखिए.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










