Banwarilal Purohit: बनवारीलाल पुरोहित बने पंजाब के नए राज्यपाल, चंडीगढ़ के प्रशासक भी होंगे
ABP News
Banwarilal Purohit: बनवारीलाल पुरोहित पंजाब के नए राज्यपाल बनाए गए हैं. पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने उन्हें शपथ दिलवाई.
चंडीगढ़ः बनवारीलाल पुरोहित ने मंगलवार को पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक के तौर पर शपथ ली. नियमों के मुताबिक पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति रवि शंकर झा ने पंजाब राजभवन में बनवारीलाल पुरोहित को पद की शपथ दिलाई. इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मौजूद थे. बनवारीलाल पुरोहित ने अंग्रेजी में शपथ ली. इससे पहले पुरोहित पंजाब राजभवन पहुंचे जहां पर पंजाब सशस्त्र पुलिस बल की टुकड़ी की ओर से उन्हें सलामी दी गई. शपथ लेने के बाद उन्होंने राज्यपाल और प्रशासक के लिए अलग-अलग हस्ताक्षर किए.More Related News