
Babar Azam: तूफानी फॉर्म में बाबर आजम, इस पाकिस्तानी दिग्गज को बनाया अपना मुरीद
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने बाबर आजम की तारीफ करते हुए कहा, 'बाबर अपने प्रदर्शन के दम पर अब विश्व क्रिकेट की फैब-4 लिस्ट में शामिल हो गए हैं. इस लिस्ट में विराट कोहली, डेविड वॉर्नर, जो रूट और अब बाबर आजम शामिल हैं.'
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने एक मीडिया चैनल को दिए बयान में बताया कि बाबर आजम इस वक्त विश्व क्रिकेट के फैब-4 में शामिल हो गए हैं. अकरम ने बाबर आजम के खेल की जमकर तारीफ की. बाबर ने हाल ही में पाकिस्तान के लिए टी20 फॉर्मेट में शानदार बल्लेबाजी की. बाबर आजम ने टी20 विश्व कप 2021 में सबसे ज्यादा रन बनाए.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












