
Ayodhya Diwali: सरयू घाट पर जलाए गए 15 लाख से ज्यादा दीये, मना दिव्य दीपोत्सव, देखें तस्वीरें
AajTak
अयोध्या में भव्य और दिव्य दीपोत्सव समारोह बेहद खूबसूरत रहा. करीब 17 लाख 'दीये' (मिट्टी के दीपक) अयोध्या को रोशन किया. अयोध्या में दीपोत्सव के भव्य कार्यक्रम के दौरान अयोध्या में सरयू नदी के तट पर 15 लाख से अधिक दीये जलाए गए. अयोध्या में कुल 17 लाख से अधिक दीये जलाए गए हैं जिनमें से 15 लाख 76 हजार सरयू नदी के तट पर ही जलाए गए हैं और इससे एक नया रिकॉर्ड बना है. पीएम मोदी ने दिवाली की पूर्व संध्या पर अयोध्या पहुंचकर रामलला विराजमान के दर्शन पूजन किए और इस भव्य दीपोत्सव में शामिल भी हुए. देखें अयोध्या की 25 खास तस्वीरें.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.











