
Ayodhya: हनुमान मंदिर में सो रहे युवक की गला रेतकर हत्या, सुबह परिजनों को मिला खून से लथपथ शव
AajTak
Ayodhya: युवक पंकज शुक्ला रात का खाना खाने के बाद घर के सामने बने हनुमान मंदिर पर सोने चला गया था. रविवार की सुबह जब लौटा नहीं तो परिजन उसे जगाने गए, तब देखा गया कि पंकज का शव खून से लथपथ पड़ा है. उसके गले को धारदार हथियार से रेत दिया गया था.
उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद में रविवार रात एक शख्स की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई. 35 साल के युवक की हत्या उस समय हुई, जब बीती रात घर के बगल स्थित हनुमान मंदिर में सो रहा था. पुलिस अब हत्या के पीछे के कारणों की तलाश कर रही है.
कुमारगंज थाना इलाके के भुआपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर में सो रहे पंकज शुक्ला की हत्या की जानकारी परिजनों को रविवार सुबह हुई. मृतक अमेठी के शिवरतनगंज क्षेत्र का रहने वाला था और करीब 2 माह से अपने मामा शिवनारायण के घर रह रहा था. रोजाना की तरह पंकज शुक्ला खाना खाने के बाद घर के सामने बने हनुमान मंदिर पर सोने चला गया.
रविवार की सुबह जब उसके मामा के घर के लोग मंदिर पर गए तो पंकज का शव खून से लथपथ पड़ा था. उसके गले को धारदार हथियार से रेता गया था. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने उसके शव का पंचनामा करा पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
अयोध्या जनपद का भुआपुर गांव अमेठी जनपद के बॉर्डर के पास स्थित है. पंकज अपने मामा के घर आता रहता था, क्योंकि यहां से उसका घर भी नजदीक था. बीच-बीच में वह यहां से अपने घर भी जाया करता था.
पुलिस की मानें तो मृतक युवक के परिजनों में जमीनी विवाद भी चल रहा था. वह अपनी मां चंद्रावती को लेकर अक्सर इसी जमीनी विवाद की पैरवी करने जाया करता था, जबकि इसके परिवार के अन्य सदस्य मुंबई में रहते है.
वहीं, सूत्रों की मानें तो एक दिन पहले ही पंकज का किसी से विवाद भी हुआ था, इसलिए पुलिस इन बिंदुओं को हत्या की वजह मानकर पड़ताल कर रही है.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









