Avatar The Way Of Water Global Box Office: दुनियाभर में छाई अवतार 2, 14 दिन में 8000 करोड़ का आंकड़ा पार, बनी इस साल सबसे तेज कमाई करने वाली फिल्म
AajTak
'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने 14 दिनों में एक बिलियन डॉलर यानी लगभग 8300 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. इसी के साथ ये साल 2022 में सबसे तेजी से एक बिलियन डॉलर की कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.
डायरेक्टर जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' को दुनियाभर में दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. 16 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज हुई ये फिल्म दर्शकों की फेवरेट बन गई है. यही कारण है कि इसने रिलीज के महज 14 दिनों में वो कर दिखाया है जो किसी दूसरी फिल्म ने शायद ही साल 2022 में किया होगा. अवतार ने 14 दिनों में 1 बिलियन डॉलर की कमाई बॉक्स ऑफिस पर कर ली है.
अवतार 2 ने बनाया रिकॉर्ड
जी हां, आपने सही पढ़ा. 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने 14 दिनों में एक बिलियन डॉलर यानी लगभग 8300 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. इसी के साथ ये साल 2022 में सबसे तेजी से एक बिलियन डॉलर की कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.
'अवतार 2' के अलावा सिर्फ दो और फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर एक बिलियन डॉलर के आंकड़े को छुआ था. पहली थी हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज की फिल्म 'टॉप गन: मेवरिक' और दूसरी थी 'जुरसिक वर्ल्ड डॉमिनियन'. हालांकि डायरेक्टर जेम्स कैमरून का कहना है कि अलग और बढ़िया तकनीक के साथ बनी उनकी इस फिल्म का दो बिलियन डॉलर कमाना बनता है.
क्या क्रॉस कर पाएगी पहली फिल्म का कलेक्शन?
इस बीच 2009 में आई जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार' अभी भी दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी हुई है. इस फिल्म ने 2.97 बिलियन डॉलर यानी लगभग 25000 करोड़ रुपये का कलेक्शन दुनियाभर में किया था. ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि 'अवतार 2' का ये रिकॉर्ड तोड़ पाना काफी मुश्किल है, क्योंकि कोविड महामारी के बाद सिनेमा में फिल्म देखने वाले लोगों की संख्या अभी भी कम है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








