
Australian Open चैम्पियन बनीं ओसाका, जीता चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब
AajTak
वर्ल्ड नंबर-3 जापान की नाओमी ओसाका ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब जीत लिया है. शनिवार को फाइनल में ओसाका ने 22वीं सीड अमेरिका की जेनिफर ब्राडी को 6-4, 6-3 से मात दी.
वर्ल्ड नंबर-3 जापान की नाओमी ओसाका ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब जीत लिया है. शनिवार को फाइनल में ओसाका ने 22वीं सीड अमेरिका की जेनिफर ब्राडी को 6-4, 6-3 से मात दी. 23 साल की ओसाका का यह चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब है. वहीं, ब्राडी पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंची थीं. ओसाका ने इससे पहले 2019 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब जीता था. वह 2018 और 2020 में यूएस ओपन का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं. यह खिताबी मुकाबला एक घंटे 17 मिनट तक चला. 𝒯𝒽𝒶𝓉 𝓂𝑜𝓂𝑒𝓃𝓉. When @naomiosaka became our 2021 Women's Singles champion 🏆#AO2021 | #AusOpen pic.twitter.com/Id3ZZhaJHh "I told everyone that you were going to be a problem and I was right." An Osaka-style compliment, no doubt @jennifurbrady95 😅 @naomiosaka | #AO2021 | #AusOpen pic.twitter.com/UMnukGGMlD नाओमी ओसाका ने मैच में महज दो बार डबल-फॉल्ट किए और उन्होंने चार बार ब्राडी की सर्विस ब्रेक की. 25 साल की ब्राडी ने जापानी खिलाड़ी को पहले सेट में अच्छी टक्कर दी. पहले सेट में एक समय स्कोर 4-4 था. इसके बाद ओसाका ने अपनी सर्विस गेम जीतकर स्कोर 5-4 कर दिया. ब्राडी फिर अपनी सर्विस बचा नहीं सकीं और पहला सेट 4-6 से हार गईं.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










