
AUS vs PAK, Test Series: टेस्ट सीरीज से पहले नाथन लियोन ने भरी हुंकार- पाकिस्तान को 3-0 से हराएंगे
AajTak
ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले हुंकार भरी है. दोनों देशों के बीच बेनो-कादिर ट्रॉफी की शुरुआत 4 मार्च से होगी.
ऑस्ट्रेलियाई टीम 24 साल बाद पाकिस्तान के दौरे पर है. पिछली बार ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अक्टूबर 1998 में पाकिस्तान का दौरा किया था. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ उस वक्त खेली गई 3 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से विजय हासिल की थी. इस टीम के सभी खिलाड़ी पहली बार पाकिस्तान का दौरा कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ UAE और इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेली है. ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने पहले टेस्ट की शुरुआत से पहले एक बड़ा बयान दिया है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












