
ATP रैंकिंग: जोकोविच सबसे अधिक समय तक टॉप पर, फेडरर को पछाड़ा
AajTak
हाल ही में अपना 9वां ऑस्ट्रेलियाई ओपन और 18वां ग्रैंड स्लैम का खिताब जीतने वाले टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. उन्होंने दिग्गज रोजर फेडरर को पछाड़कर एटीपी रैंकिंग में सबसे अधिक समय तक शीर्ष पर रहने का रिकॉर्ड अपने नाम किया.
हाल ही में अपना 9वां ऑस्ट्रेलियाई ओपन और 18वां ग्रैंड स्लैम का खिताब जीतने वाले टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. उन्होंने दिग्गज रोजर फेडरर को पछाड़कर एटीपी रैंकिंग में सबसे अधिक समय तक शीर्ष पर रहने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. You better believe it! It's a history-making day for @DjokerNole 🙌 #Novak311 एटीपी की ताजा रैंकिंग में जोकोविच शीर्ष पर हैं, जिससे वह कुल 311वें सप्ताह में शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि फेडरर 310 सप्ताह तक शीर्ष पर रहे थे. एटीपी से जारी विज्ञप्ति में उन्होंने कहा, ‘मुझे यह वास्तव में दिग्गजों के रास्ते पर चलने के लिए उत्साहित करता है.’
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










