
ATM Card पर फ्री में मिलता है 5 लाख तक का इंश्योरेंस, क्लेम के लिए ये नियम जानना जरूरी
AajTak
ATM Card Insurance: इसकी जानकारी लोगों को नहीं होने के कारण गिने-चुने लोग ही यह इंश्योरेंस क्लेम कर पाते हैं. इसका एक बड़ा कारण लोगों के बीच वित्तीय साक्षरता की कमी है. गांव के लोगों की बात छोड़िए, पढ़े-लिखे शहरी लोग भी एटीएम के साथ जुड़ी नियम-शर्तों पर ध्यान नहीं देते हैं. बैंक भी अपने ग्राहकों को एटीएम के साथ मिलने वाले इंश्योरेंस की जानकारी नहीं देते हैं.
आज के समय में गिने-चुने लोग ही होंगे, जो एटीएम कार्ड (ATM Card) का इस्तेमाल नहीं करते हैं. प्रधानमंत्री जन-धन योजना (Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana) और रूपे कार्ड (RuPay Card) की बदौलत अब एटीएम हर किसी के रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बन चुका है. इसने न सिर्फ कैश पर निर्भरता कम की है, बल्कि पैसों को सुरक्षित भी बनाया है और लेन-देन करना आसान हो गया है. अब कुछ खरीदना हो तो उसके लिए मोटा कैश लेकर जाने की जरूरत नहीं होती. सारा काम एक छोटा सा एटीएम कार्ड कर देता है. एटीएम कार्ड के साथ इनके अलावा भी कुछ ऐसे फायदे (ATM Card Benefits) मिलते हैं, जिनकी जानकारी लोगों को नहीं होती है. जानकारी के अभाव में लोग फ्री में मिल रही जरूरी सुविधाओं का इस्तेमाल करने से वंचित रह जाते हैं.
बैंक भी ग्राहकों को नहीं देते हैं जानकारी
एटीएम कार्ड के साथ मिलने वाली सेवाओं में सबसे अहम है फ्री इंश्योरेंस (ATM Card Insurance). जी हां...बैंक जैसे ही किसी ग्राहक को एटीएम कार्ड इश्यू करता है, उसके साथ ही ग्राहक को दुर्घटना (Accidental Insurance) या असमय मौत का इंश्योरेंस (Life Insurance) मिल जाता है. हालांकि इसकी जानकारी लोगों को नहीं होने के कारण गिने-चुने लोग ही यह इंश्योरेंस क्लेम कर पाते हैं. इसका एक बड़ा कारण लोगों के बीच वित्तीय साक्षरता की कमी है. गांव के लोगों की बात छोड़िए, पढ़े-लिखे शहरी लोग भी एटीएम के साथ जुड़ी नियम-शर्तों पर ध्यान नहीं देते हैं. बैंक भी अपने ग्राहकों को एटीएम के साथ मिलने वाले इंश्योरेंस की जानकारी नहीं देते हैं.
कार्ड के हिसाब से इतना मिलता है कवरेज
अगर कोई व्यक्ति किसी राष्ट्रीयकृत और गैर राष्ट्रीयकृत बैंक के एटीएम का कम-से-कम 45 दिनों से उपयोग कर रहा है, तो वह एटीएम कार्ड के साथ मिलने वाले इंश्योरेंस का दावा करने का हकदार हो जाता है. बैंक ग्राहकों को कई प्रकार के एटीएम कार्ड इश्यू करते हैं. एटीएम कार्ड की कैटेगरी के हिसाब से उसके साथ मिलने वाले इंश्योरेंस की राशि तय होती है. ग्राहकों को क्लासिक कार्ड (Classic Card) पर 01 लाख रुपये, प्लेटिनम कार्ड (Platinum Card) पर 02 लाख रुपये, सामान्य मास्टर कार्ड (Master Card) पर 50 हजार रुपये, प्लेटिनम मास्टर कार्ड (Platinum Master Card) पर 05 लाख रुपये और वीजा कार्ड (Visa Card) पर 1.5-02 लाख रुपये तक इंश्योरेंस कवरेज (Insurance Coverage) मिलता है. प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत खुले खातों पर मिलने वाले रूपे कार्ड (RuPay Card Insurance) के साथ ग्राहकों को 01 से 02 लाख रुपये तक का बीमा मिलता है.
इस तरह क्लेम करें एटीएम इंश्योरेंस

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











