
ATC सॉफ्टवेयर ग्लिच के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर 300 फ्लाइट्स लेट, पार्किंग की समस्या से जूझ रहीं एयरलाइंस
AajTak
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट्स की आवाजाही प्रभावित हुई. ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) फेल होने से 300 से ज्यादा उड़ानें देर से चल रही हैं. कंट्रोलर्स को फ्लाइट प्लान मैन्युअली प्रोसेस करना पड़ रहा है. जांच जारी है.
देश के सबसे बिज़ी एयरपोर्ट, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGIA) पर हवाई यात्रा की गति धीमी हो गई. इसके पीछे की वजह एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में एक बड़ी टेक्निकल खराबी पाई गई है. टेक्निकल ग्लिच की वजह से 300 से ज़्यादा फ्लाइट्स लेट चल रही हैं. टेक्लिनकल खराबी आने के बाद ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) में समस्याएं पैदा हुईं. यह सिस्टम बहुत ज़रूरी है क्योंकि यह एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले ऑटो ट्रैक सिस्टम (AMS) को ऑटोमैटिक फ्लाइट प्लान सहित जानकारी देता है.
टेक्निकल खराबी के कारण, कंट्रोलर्स को फ्लाइट प्लान मैन्युअल रूप से तैयार करने पड़ रहे हैं, जो ज्यादा टाइम लेने वाला प्रोसेस है. इससे एयर ट्रैफिक में काफी भीड़ हो गई है और देरी बढ़ती जा रही है.
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com के मुताबिक, दिल्ली एयरपोर्ट पर डिपार्चर में करीब 50 मिनट की देरी हो रही है. दिल्ली रनवे पर पार्किंग की जगह न होने के वजह से एयरलाइंस शाम की कुछ फ्लाइट्स रद्द कर सकती हैं.
एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने इस समस्या की पुष्टि की हैं. अथॉरिटी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन में ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) में एक टेक्निकल समस्या के कारण देरी हो रही है, जो एयर ट्रैफिक कंट्रोल डेटा को सपोर्ट करता है."
अचानक आई टेक्निकल खामी का असर तुरंत एविएशन सेक्टर में महसूस किया गया. इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट और अकासा एयर जैसी बड़ी एयरलाइंस ने पैसेंजर्स के लिए एडवाइजरी जारी की, जिसमें कन्फर्म किया गया कि दिल्ली में ATC सिस्टम फेल होने की वजह से उनकी फ्लाइट्स पर असर पड़ा है.
IGIA के ऑपरेटर दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने स्थिति की गंभीरता को माना और कन्फर्म किया कि फ्लाइट ऑपरेशन में 'देरी हो रही है' और उनकी टीम सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर इसे जल्द से जल्द ठीक करने के लिए एक्टिव रूप से काम कर रही है.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








