
Assembly Elections 2023: एमपी और छत्तीसगढ़ में आज मतदान, ईवीएम में कैद होगा कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला
AajTak
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को मतदान होगा. एमपी में सभी 230 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी. कुल 2, 533 उम्मीदवार मैदान में हैं. इस बार जहां कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का भविष्य दांव पर है तो वहीं बीजेपी के केंद्रीय मंत्रियों और चार सांसदों के राजनीतिक भविष्य के लिए भी यह चुनाव अहम होगा. देखें न्यूज बुलेटिन

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










