
Assam Flood: असम में 26 जिले बाढ़ से प्रभावित, बचाव कार्य में जुटी सेना, अमित शाह ने दिया मदद का भरोसा
AajTak
असम के 26 जिलों में बाढ़ से 4.03 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से हालात की जानकारी ली.
पूर्वोत्तर राज्य असम में बाढ़ से हालात बिगड़ गए हैं. प्रदेश के 26 जिलों के चार लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. कछार जिले में हालात इतने बिगड़ गए कि यहां भारतीय सेना को बचाव कार्यों के लिए बुलाया गया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से हालात की जानकारी ली और हर संभव मदद का आश्वासन दिया.
गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, "असम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के बाद बने हालात को लेकर चिंतित हूं. स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा से बात की. एनडीआरएफ की टीमें पहले ही तैनात कर दी गई हैं. केंद्र सरकार से हर संभव मदद का आश्वासन दिया."
आपदा मंत्री ने लिया जायजा
असम के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री जोगेन मोहन ने NH-27 पर माईबांग सुरंग का और निरीक्षण किया, जो भारी बारिश के बाद गाद से अवरुद्ध हो गई थी.
कछार जिले में बचाव कार्य में जुटी सेना
वहीं कछार जिले में हालात बिगड़ने के बाद भारतीय सेना को बचाव कार्यों के लिए बुलाया गया. सेना और असम राइफल्स की टीम ने मंगलवार को कछार जिले के अलग-अलग हिस्सों में बचाव कार्य शुरू कर दिया है. रक्षा विभाग के पीआरओ ने बताया कि कछार जिले के उपायुक्त की ओर से अनुरोध प्राप्त हुआ था, जिसके बाद तुरंत भारतीय सेना और असम राइफल्स की टीमों को बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए रवाना किया गया. पीआरओ ने बताया कि रेस्क्यू में महिलाओं, बुजुर्गों और छोटे बच्चों को प्राथमिकता दी गई. समय रहते की गई त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप लोगों की जान बच गई और एक बड़ी आपदा टल गई. असम राइफल्स की श्रीकोना बटालियन और सेना के जवानों के दोनों पक्षों द्वारा कुल 500 ग्रामीणों को बचाया गया.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








