
Asia Cup 2025 Trophy: दो दिन में एशिया कप ट्रॉफी आएगी भारत, वरना BCCI लेगा मोहसिन नकवी पर एक्शन... ICC की बैठक में उठेगा मुद्दा
AajTak
Asia Cup 2025 Trophy Handover Update: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एशिया कप 2025 की ट्रॉफी को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है. BCCI का कहना है कि अगर एक-दो दिनों में एशिया कप ट्रॉफी मुंबई पहुंचेगी, वरना 4 नवंबर को यह मुद्दा आईसीसी बैठक में उठाया जाएगा.
Asia Cup 2025 Trophy Update: एशिया कप 2025 की विजेता ट्रॉफी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को उम्मीद है कि आने वाले अगले 'एक-दो दिनों' में यह ट्रॉफी मुंबई स्थित उसके हेडक्वार्टर पहुंच जाएगी. लेकिन अगर गतिरोध जारी रहा, तो भारतीय बोर्ड 4 नवंबर को इस मुद्दे को आईसीसी (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) के समक्ष उठाएगा.
भारत ने दुबई में खेले गए फाइनल में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर एशिया कप जीता था. लेकिन टीम इंडिया ने पाकिस्तान के गृह मंत्री और एसीसी (एशियन क्रिकेट काउंसिल) और पीसीबी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था.
वहीं एशिया कप के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया. वहीं भारतीय टीम ने भी पाकिस्तान के खिलाडि़यों से एशिया कप के 3 मुकाबलों के दौरान हाथ नहीं मिलाया था.
वैसे नकवी ने पहले ही कह दिया था कि ट्रॉफी भारत को सौंपी जा सकती है, लेकिन उसे वे (नकवी) ही प्रदान करेंगे. जीत को एक महीना बीत जाने के बाद भी बीसीसीआई को अब तक ट्रॉफी की आधिकारिक हैंडओवर का इंतजार है.
VIDEO | Mumbai: BCCI Secretary Devajit Saikia has expressed disappointment over the delay in receiving the Asia Cup trophy, more than a month after India’s triumph in the tournament. He said, "We are not very happy with the way the trophy has not been handed over to us even… pic.twitter.com/LqVzTArNvH
दैवजीत सैकिया ने बताया एशिया कप ट्रॉफी पर अपडेट बीसीसीआई के संयुक्त सचिव देवजीत सैकिया ने पीटीआई से कहा- हां, हमें थोड़ी निराशा है कि एक महीने बाद भी हमें ट्रॉफी नहीं दी गई है. हमने करीब 10 दिन पहले एसीसी अध्यक्ष को इस बारे में पत्र भी लिखा था, लेकिन उनके रुख में कोई बदलाव नहीं आया है. वे अब भी ट्रॉफी अपने पास रखे हुए हैं, लेकिन हमें उम्मीद है कि अगले एक-दो दिनों में ट्रॉफी बीसीसीआई के मुंबई कार्यालय पहुंच जाएगी.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










