
Ashes Series: माइकल क्लार्क ने अपने ही देश पर दिया विवादित बयान, कहा- यहां 15 साल तक नहीं मिलेगा बेदाग कप्तान
AajTak
ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर टिम पेन ने एशेज सीरीज से ठीक पहले टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ दी. उनके अश्लील चैट और फोटो वायरल होने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया था. ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड को नए बेदाग कप्तान की तलाश है. इस पर पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने तंज कसा.
Ashes Series: ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज टिम पेन ने एशेज सीरीज से ठीक पहले टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ दी. उनके अश्लील चैट और फोटो वायरल होने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया था. ऐसे में अब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड को नए कप्तान की तलाश है. बोर्ड ऐसे कप्तान को तलाश रहा है, जो बेदाग हो. इस पर पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने विवादित बयान देते हुए तंज कसा है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












