
Asad Rauf-Virender Sehwag: 'उसकी क्या मजाल...', वीरेंद्र सहवाग के बयान से पाकिस्तानी अंपायर को लगी मिर्ची
AajTak
असद रऊफ आईसीसी की एलीट पैनल के सदस्य रह चुके हैं. रऊफ ने 49 टेस्ट, 98 वनडे और 23 टी20 इंटरनेशनल मैचों में अंपायरिंग की.
पाकिस्तानी अंपायर असद रऊफ का विवादों से गहरा नाता रहा है. साल ने 2016 में बीसीसीआई ने रऊफ पर पांच साल का प्रतिबंध लगाया था. तब अनुशासन समिति ने उन्हें भ्रष्टाचार में शामिल होने का दोषी पाया. रऊफ ने सट्टेबाजों से कीमती उपहार स्वीकार किए थे और 2013 के आईपीएल के दौरान मैच फिक्सिंग कांड में भी उनकी भूमिका सामने आई थी.
सहवाग ने कही थी ये बात
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी एक इंटरव्यू में असद रऊफ को लेकर दिलचस्प बात कही थी. सहवाग ने कहा था, 'असद रऊफ को चीजें इकट्ठा करने का बहुत शौक था. मैं उस समय एडिडास का ब्रांड एंबेसडर था, इसलिए मैंने उन्हें जूते, टी-शर्ट और चश्मा उपहार में दिया. मैंने मजाक में उनसे कहा कि जब मैं बल्लेबाजी करता रहूं तो वह अपनी उंगली न उठाएं और उन्होंने ठीक वैसा ही किया.'
रऊफ ने दिया ये जवाब
अब असद रऊफ ने सहवाग के उस बयान को लेकर प्रतिक्रिया दी है. रऊफ ने पाकिस्तानी चैनल हम न्यूज को बताया, 'जहां तक सहवाग का सवाल है तो उसकी क्या मजाल कि वो एक आईसीसी एलीट अंपायर से कुछ कहे. मेरे करियर में पहले कभी भी इस तरह के व्यवहार का आरोप नहीं लगाया गया था.'
मॉडल ने भी लगाए थे आरोप

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










