
Aryan Khan Clean Chit in Drug case: 3 हफ्तों की काटी थी जेल, अब आर्यन को मिली क्लीनचिट
AajTak
फिल्म स्टार शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस में क्लीन चिट मिल गई है. क्रूज ड्रग्स केस की चार्जशीट में आर्यन खान का नाम नहीं है. NCB को आर्यन के खिलाफ ड्रग केस मामले में कोई सबूत नहीं मिला है. चार्जशीट की कॉपी में भी इस बात का जिक्र है कि आर्यन खान के पास से कोई ड्रग्स बरामद नहीं हुआ है. 6 हजार पन्नों की चार्जशीट में 14 लोगों को आरोपी बनाया गया है. जबकि 6 लोगों के नाम चार्जशीट में नहीं है. एनसीबी ने 2 अक्टूबर को क्रूज पर छापेमारी की थी. ड्रग्स के आरोप में आर्यन खान समेत 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया, लेकिन एक को छोड़ सभी बारी-बारी से जमानत पर बाहर आ गए. आर्यन खान को 3 हफ्ते से ज्यादा जेल में रहना पड़ा. देखें न्यूजरूम से फुल रिपोर्ट.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










