
Apple WWDC 2024: पासवर्ड्स ऐप से लेकर AI तक होंगे बड़े ऐलान, iOS 18 से उठेगा पर्दा
AajTak
Apple WWDC 2024 में कंपनी कई बड़े ऐलान करने वाली है. इस इवेंट में iOS 18, iPadOS 18 और लेटेस्ट MacOS के साथ Passwords ऐप को लॉन्च किया जाएगा. ये ऐप पासवर्ड जनरेट करने और उन्हें सिक्योर रखने के काम आएगा. यूजर्स अपने तमाम पासवर्ड्स को अलग-अलग कैटेगरी में इस ऐप में स्टोर कर सकेंगे. कंपनी Siri का भी अपडेट इस इवेंट में लॉन्च कर सकती है.
Apple WWDC 2024 अगले हफ्ते शुरू हो रहा है. इस इवेंट में कंपनी हार्डवेयर फ्रंट पर तो नहीं, लेकिन सॉफ्टवेयर के जुड़े कई बड़े ऐलान कर सकती है. इस इवेंट में AI से जुड़े कई बड़ी घोषणाएं की जा सकती हैं. रिपोर्ट्स की मानें, तो Apple इस इवेंट में एक नया ऐप लॉन्च कर सकता है, जिसका नाम Passwords होगा.
इस ऐप का काम किसी भी वेबसाइट या फिर सॉफ्टवेयर पर लॉगइन के प्रॉसेस को आसान करना होगा. इसकी जानकारी मार्क गुरमन ने अपनी रिपोर्ट में शेयर की है. हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक रूप से इस ऐप के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.
Apple का नया ऐप iOS 18, iPadOS 18 और MacOS 15 का हिस्सा हो सकता है. ये सभी iPhone, iPad और Mac के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम होंगे. जैसा इसका नाम है वैसा ही पासवर्ड्स ऐप का काम होगा. ये ऐप iCloud Keychain पर काम करेगा, जो यूजर्स के लिए पासवर्ड्स जनरेट करेगा और उन्हें स्टोर भी करेगा.
यह भी पढ़ें: Apple का बड़ा ऐलान, इतने साल तक iPhone 15 सीरीज को मिलेगा अपडेट
पहले ये फंक्शन Apple सेटिंग ऐप में ही जुड़ा हुआ था और किसी वेबसाइट पर लॉगइन के वक्त पॉप-अप होता था. बता दें कि Apple WWDC 2024 की शुरुआत 10 जून से हो रही है. इसी दिन इसका कीनोट शेयर किया जाएगा, जिसमें iOS 18 और AI से जुड़े नए फीचर्स का ऐलान भी किया जा सकता है.
ये ऐप पासवर्ड जनरेट करने के साथ ही यूजर्स के तमाम लॉगइन क्रेडेंशियल्स को स्टोर भी करेगा. इसकी मदद से यूजर्स पासवर्ड्स और अकाउंट्स की डिटेल्स को ऐपल डिवाइसेस पर सिंक कर सकेंगे. इसमें यूजर्स को पासवर्ड्स को कैटेगरी में बांटने की सुविधा मिलेगी.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











