
Apple Spring Loaded इवेंट में लॉन्च हुआ iMac 2021 और AirTag, पहले से काफी अलग है डिजाइन
AajTak
Apple Spring Loaded इवेंट में कंपनी ने कई नए प्रोडक्ट्स पेश किए. इस इवेंट में नए iMac 2021 लाइनअप को भी पेश किया गया. इसके साथ कंपनी ने AirTag की भी घोषणा की.
Apple Spring Loaded इवेंट में कंपनी ने कई नए प्रोडक्ट्स पेश किए. इस इवेंट में नए iMac 2021 लाइनअप को भी पेश किया गया. 2012 के बाद से पहली बार Apple के कंप्यूटर का डिजाइन पूरी तरह से चेंज किया गया है. Apple का नया iMac MacBook Air और MacBook Pro सीरीज को जॉइन करेगा. ये पावरफुल Apple M1 प्रोसेसर के साथ आएगा. Apple का ये iMac नए डिजाइन के साथ पेश किया गया है. इसमें काफी पतले फ्रेम का यूज किया गया है. इस वजह से ये काफी हल्का है. इसे चारों ओर से देखा जा सकता है. ये 7 कलर ऑप्शन में आएगा. इसमें M1 चिप होने की वजह से ये काफी कम स्पेस लेता है. Apple के इस नए iMac को मल्टीपल वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा. इसमें 4.5K डिस्प्ले दिया गया है. इस नए iMac के साथ नया कैमरा, नया माइक्रोफोन और पावरफुल स्पीकर्स दिए गए हैं. iMac Apple के spatial ऑडियो को भी सपोर्ट करता है. कंपनी ने दावा किया है ये Mac पर सबसे बेस्ट स्पीकर्स सेटअप है.
CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











