
Apple iPhone SE 3 को लगभग 12,000 रुपये में खरीदने का मौका, जानें क्या है डील
AajTak
Apple iPhone SE 3 को कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. ये कंपनी का अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन है लेकिन, इसकी कीमत कई लोगों को ज्यादा लग रही है. आप इसे एक्सचेंज ऑफर के साथ सस्ते में खरीद सकते हैं.
Apple iPhone SE 3 को लॉन्च किया जा चुका है. हालांकि, इसकी कीमत की वजह से Apple फैन्स काफी निराश हुए हैं. iPhone SE 3 को Peak Performance इवेंट में लॉन्च किया गया. ये स्मार्टफोन 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ आता है.
Apple iPhone SE 2022 के बेस वैरिएंट की कीमत भारत में 43,900 रुपये रखी गई है. इस वैरिएंट में 64GB स्टोरेज दिया गया है. हालांकि, iPhone SE 2020 के बेस वेरिएंट को भी लगभग इसी कीमत पर लॉन्च किया गया था.
भारत में इसे 11 मार्च से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है और इसकी शिपिंग 18 मार्च से शुरू होगी. इसकी कीमत से आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप काफी सस्ते में iPhone SE 2022 को खरीद सकते हैं. यहां पर आपको पूरी डील बता रहे हैं.
iPhone SE 2022 को सस्ते में खरीदने के लिए आपको Apple का Trade In यूज करना होगा. कंपनी ने कहा है कि Trade In के साथ आप 9,000 रुपये लेकर 46,700 रुपये तक की छूट iPhone SE 2022 को खरीदने पर ले सकते हैं.
आपको बता दें कि ट्रेड इन एक्सचेंज ऑफर की तरह काम करता है. यानी आपके पुराने फोन के बदले आपको iPhone SE 2022 लेने पर डिस्काउंट दिया जाता है. आपके फोन की वैल्यू उसकी कंडीशन और मॉडल पर डिपेंड करती है.
इसके लिए आप Apple की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. हालांकि, सभी फोन को एक्सचेंज नहीं किया जा सकता है. कंपनी की वेबासइट के अनुसार iPhone 8 या उससे नए मॉडल को ही एक्सचेंज किया जा सकता है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











