
Apple ने घटा दी iPad की कीमत, इतने हजार रुपये हुआ सस्ता, जानिए लेटेस्ट प्राइस
AajTak
Apple iPad Price Cut: ऐपल ने अपने नए iPad Air और iPad Pro मॉडल्स को लॉन्च किया है. हालांकि, कंपनी ने iPad के नए मॉडल्स लॉन्च नहीं किए हैं. कंपनी ने साल 2022 में लॉन्च हुए iPad की कीमतों में कटौती कर दी है. अब आप इससे सस्ते में खरीद सकेंगे. ये iPad A14 Bionic चिपसेट के साथ आता है. आइए जानते हैं इसकी नई कीमतें.
Apple ने Let Loose इवेंट में iPad Air और iPad Pro को लॉन्च कर दिया है. हालांकि, कंपनी ने iPad के नए मॉडल्स को लॉन्च नहीं किया है. iPad Air को ब्रांड ने M2 चिपसेट के साथ और iPad Pro को M4 चिपसेट के साथ लॉन्च किया है. वहीं कंपनी ने iPad की कीमतों को कम कर दिया है.
इस डिवाइस को ब्रांड ने साल 2022 में लॉन्च किया था. iPad (10th Gen) को अब आप सस्ते में खरीद सकेंगे. कंपनी ने इसे 44,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था. हालांकि, फिलहाल ये 39,900 रुपये में बिक रहा था. ऐपल ने इसकी कीमत को 5000 रुपये कम कर दिया है.
Apple की कटौती के बाद, iPad (10th Gen) अब 34,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है. ये कीमत 64GB Wi-Fi वेरिएंट की है. वहीं इसके 256GB स्टोरेज वाले Wi-Fi वेरिएंट की कीमत 49,900 रुपये है. वहीं सेल्यूलर वेरिएंट की कीमत 49,900 रुपये से शुरू होती है.
यह भी पढ़ें: Apple का बड़ा इवेंट, सबसे पावरफुल iPad Air और iPad Pro लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
वहीं 256GB स्टोरेज वाले सेल्यूलर वेरिएंट की कीमत अब 64,900 रुपये है. इनकी कीमत कंपनी ने 10 हजार रुपये तक कम की है. हालांकि, आप iPad को इससे भी कम कीमत पर थर्ड पार्टी रिटेलर्स से खरीद सकते हैं. Online सेल का फायदा उठाकर आप इस पर डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं.
iPad 2022 में 10.9-inch का Liquid Retina IPS LCD डिस्प्ले मिलता है. डिवाइस ग्लास फ्रंट, ऐलुमिनियम बैक और फ्रेम के साथ आता है. कंपनी ने इसमें A14 Bionic चिपसेट दिया है. इसे आप 64GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन में खरीद सकते हैं.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











