
Apple की Elon Musk को धमकी! क्या मार्केट में आने वाला है 'टेस्ला स्मार्टफोन'?
AajTak
Elon Musk ने Apple पर बड़ा आरोप लगाया है. मस्क ने कहा है कि App Store पर से Twitter ऐप को हटाने की धमकी दी गई है. ऐपल ने इसकी पीछे की वजह भी नहीं बताई है. ऐसे में क्या जल्द मार्केट में 'Tesla Smartphone' लॉन्च होने वाला है?
Twitter के नए बॉस Elon Musk लगता है कि Apple की पॉलिसी से खुश नहीं है. वो Apple App Store की पॉलिसी और टैक्स रूल से नाराज चल रहे हैं. Tesla के सीईओ मस्क ने ऐपल पर आरोप लगाया है कि ऐप स्टोर पर से Twitter App हटाने की धमकी कंपनी की ओर दी गई है. लेकिन, इसकी वजह नहीं बताई गई है.
इससे पहले मस्क ने ऐपल से पूछा था कि उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एडवरटाइजिंग को क्यों बंद कप दिया है. इस ट्वीट के बाद मस्क के कई फैन्स और फॉलोअर्स ने फ्री स्पीच का कैंपेन प्लेटफॉर्म पर शुरू कर दिया था.
हालांकि, अभी तक साफ नहीं है कि Apple पर लगा आरोप कितना सही है और अगर ये सही है तो कंपनी ने ट्विटर को ऐप स्टोर से हटाने की बात क्यों कही है. अभी इस पर कंपनी का बयान आना बाकी है. लेकिन, रिपोर्ट्स के मुताबिक Elon Musk Tesla स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में हैं.
नए फोन को लेकर पहले बोल चुके हैं मस्क
इससे पहले मस्क ने कहा था कि अगर ऐपल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर से ट्विटर को हटा दिया जाता है तो वो अपना खुद का स्मार्टफोन तैयार करेंगे. हालांकि, इसकी संभावना उन्होंने नहीं जताई थी. लेकिन, जिस तरह से ऐपल के साथ विवाद हो रहा है वैसे में जल्द हम Tesla फोन मार्केट में देख सकते हैं.
हालांकि, इस फोन का नाम अलग हो सकता है. अभी दुनिया के ज्यादातर स्मार्टफोन या तो एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आते हैं या ऐपल के iOS के साथ. ऐसे में मस्क की प्लानिंग नए ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ फोन को लॉन्च करने की हो सकती है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











