
Apple और Samsung के बाद Realme ने दिया झटका! इस स्मार्टफोन के साथ नहीं मिलेगा चार्जर
AajTak
Realme Narzo 50A Prime को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च से पहले ही कंपनी ने फैन्स को बड़ा झटका दिया है. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि Realme Narzo 50A Prime के बॉक्स में चार्जर नहीं दिया जाएगा.
Realme जल्द अपने नए स्मार्टफोन Realme Narzo 50A Prime को भारत में लॉन्च करने वाला है. लेकिन, फैन्स को ये जानकार निराशा हो सकती है कि इस फोन के बॉक्स में कंपनी चार्जर नहीं देगी. ये पहली बार होगा कि Realme का स्मार्टफोन बिना चार्जर के साथ आएगा.
कंपनी ने साफ किया है कि Realme Narzo 50A Prime के साथ चार्जर नहीं दिया जाएगा लेकिन, दूसरे रियलमी और Narzo के प्रोडक्ट्स के साथ बॉक्स में चार्जर दिया जाएगा. Realme Narzo 50A Prime को पिछले महीने इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया था.
वहां पर भी इस फोन के बॉक्स में चार्जर नहीं दिया गया था. अपने कम्युनिटी फोरम पर Realme ने बताया है कि Realme Narzo 50A Prime का भारतीय वैरिएंट बॉक्स में बिना वॉल चार्जर के आएगा. कंपनी ने कहा है ये सस्टेनेबल एनवारयमेंट की दिशा में कदम है.
कंपनी ने ये भी कहा है कि Realme Narzo 50A Prime में से चार्जिंग ब्रिक हटाने से डिवाइस में ज्यादा अपग्रेड्स किए जाएंगे. इससे उसी कीमत पर ज्यादा फीचर्स डिवाइस में दिए जाएंगे.
ये भी पढ़ें:- Microsoft के 47 साल पूरे होने पर Bill Gates ने शेयर किया Insta Reel, कुर्सी के ऊपर से छलांग लगाते दिखे
Realme Narzo 50A Prime को लेकर कहा गया है कि ये जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है. इसे पिछले महीने इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया था. इसमें Android 11-बेस्ड Realme UI R Edition दिया गया है. ये स्मार्टफोन 6.6-इंच full-HD+ डिस्प्ले के साथ आता है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











