
Anushka Sharma ने शुरू की 'चकड़ा एक्सप्रेस' की ट्रेनिंग, 'झूलन देवी' बनने मैदान में उतरीं
AajTak
किसी क्रिकेटर की जिंदगी को पर्दे पर दिखाना आम बात नहीं है. फिल्म की कहानी से लेकर फिल्म के किरदारों तक, सभी पर काफी मेहनत करनी पड़ती है. ऐसे में अनुष्का शर्मा ने भी झूलन गोस्वामी के कैरेक्टर के लिए अपनी कमर कस ली है. वे क्रिकेट के मैदान पर अपना पूरा दम दिखाने के लिए ट्रेनिंग ले रही हैं.
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सालों बाद बड़े पर्दे पर दमदार वापसी करने जा रही हैं. वे अपकमिंग फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस में क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभा रही हैं, जिसके लिए उन्होंने प्रैक्टिस शुरू कर दी है. अनुष्का की कुछ तस्वीरें ट्रेनिंग ग्रांउड से सामने आई हैं. इन तस्वीरों को देख अंदाजा लगा सकते हैं अनुष्का 'झूलन गोस्वामी' के किरदार में ढलने के लिए जमकर पसीना बहा रही हैं.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











