
Anupamaa के 'अनुज कपाड़िया' के शो क्विट करने की उड़ी अफवाह, एक्टर बोले- शो के साथ मैं...
AajTak
स्क्रीन टाइम कम होने को लेकर जब बात की गई तो उन्होंने कहा, "जब मुझे यह किरदार सुनाया गया था, तो मुझे पता था कि यह किरदार दर्शकों द्वारा अब तक टीवी पर देखे जा रहे रोल से अलग होने वाला है. इसलिए अनुज कपाड़िया की भूमिका लोगों को इतनी पसंद आ गई.''
'अनुपमा' के फैन्स कयास लगा रहे हैं कि अनुज कपाड़िया का रोल निभाने वाले गौरव खन्ना जल्द ही शो छोड़ देंगे. इसकी एक वजह यह भी है कि शो में गौरव का स्क्रीन टाइम कम हो गया है. जब इस बारे में गौरव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मैं बस यही कहना चाहूंगा कि मैं पूरी तरह से अनुपमा के लिए डेडिकेटेड हूं और मुझे राजन शाही के अनुज वाले वर्जन पर पूरा भरोसा है. शो के लिए मैं पूरी तरह से कमिटेड हूं.
अनुज ने दी सफाई स्क्रीन टाइम कम होने को लेकर जब बात की गई तो उन्होंने कहा, "जब मुझे यह किरदार सुनाया गया था, तो मुझे पता था कि यह किरदार दर्शकों द्वारा अब तक टीवी पर देखे जा रहे रोल से अलग होने वाला है. इसलिए अनुज कपाड़िया की भूमिका लोगों को इतनी पसंद आ गई.''
लेकिन क्या एक एक्टर के रूप में स्क्रीन स्पेस कम होने से उन्हें परेशानी होती है? इसपर उन्होंने कहा कि मैं इंडस्ट्री में लंबे समय से हूं और मुझे लगता है कि यह शो अलग है और मैं भाग्यशाली हूं कि मैं इसका हिस्सा हूं. गौरव ने आगे कहा कि जिंदगी में एक या दो बार एक एक्टर को टीवी पर एक पॉपुलर रोल निभाने का मौका मिलता है और मैं इसके लिए भी आभारी हूं.
गौरव खन्ना को शो में नौ महीने से अधिक का समय हो गया है. वह शुरू में थोड़ा टेंशन में थे. सोच रहे थे कि न जाने लोगों को उनका यह किरदार पसंद आएगा भी या नहीं, लेकिन बाद में चीजें ठीक होती चली गईं. उन्होंने कहा, "ऐसे शो में एंट्री लेना काफी मुश्किल होता है, जोकि चल रहा होता है और लोग उसे पंसद कर रहे होते हैं. बाकी सभी कैरेक्टर्स को बहुत पसंद किया जा रहा था, लेकिन लोगों ने अनुज को भी ऐसा ही प्यार दिया. मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी और मैं इसके लिए आभारी हूं.''

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











