
Anti-Valentine's Week 2023 List: एंटी वैलेंटाइन वीक आज से, जानें Slap Day से Break up Day तक की पूरी लिस्ट
AajTak
Anti-Valentines Week 2023 full list: आज से शुरू हो रहा है एंटी-वैलेंटाइन वीक. सात फरवरी से लेकर 14 फरवरी के बीच चलने वाला वैलेंटाइन वीक लोगों को प्यार, इश्क और मोहब्बत करना सिखाता है. वहीं, इसके बाद आने वाला एंटी वैलेंटाइन वीक भी कम दिलचस्प नहीं है. आइए जानते हैं कि इस एंटी-वैलेंटाइन वीक में slap day, confession day, breakup day, कब कौन सा दिन पड़ रहा है और उसके क्या मायने हैं.
Anti-Valentine's Week 2023: 14 फरवरी को वैलेंटाइन वीक खत्म होने के साथ ही इसके अगले दिन यानी 15 फरवरी से एंटी वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है. आपको जानकर हैरानी होगी कि यह हफ्ता भी वैलेंटाइन वीक की तरह ही बेहद खास होता है. वैलेंटाइन वीक जहां लोगों को प्यार करना सिखाता है तो वहीं एंटी-वैलेंटाइन वीक आपको प्यार से इतर जिंदगी के पाठ पढ़ाता है. यह हफ्ता स्लैप डे से शुरू होता है और ब्रेकअप डे पर आकर खत्म होता है. आइए जानते हैं कि आज से शुरू हो रहे एंटी वैलेंटाइन वीक (Anti-Valentine's Week) में कब कौन सा दिन पड़ेगा.
1- स्लैप डे (Slap Day) वैलेंटाइन वीक खत्म होने के बाद स्लैप डे एंटी-वैलेंटाइन वीक का पहला दिन होता है और 15 फरवरी को मनाया जाता है. अगर आपके पार्टनर ने आपको धोखा दिया है या आप किसी खराब रिश्ते में हैं तो यह दिन आपको उस रिश्ते से निकलने की प्रेरणा देता है. स्लैप डे का मतलब अपने पार्टनर को थप्पड़ मारने का नहीं है बल्कि अपनी भावनाओं से उन्हें आइना दिखाने और उनके साथ रिश्ते से बाहर निकलने का है.
2-किक डे (Kick Day) किक डे 16 फरवरी को मनाया जाता है. यह एंटी-वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन है. किक डे का मतलब भी यह नहीं है कि आपको अपने पार्टनर को किक मारना है. अगर आप किसी बुरे रिश्ते से गुजर रहे हैं तो आपको उस रिश्ते को किक मारना है. इस दिन पर आपको अपने एक्स की निगेटिव यादों को भी अपनी जिंदगी से बाहर करना है.
3-परफ्यूम डे (Perfume Day) एंटी-वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन परफ्यूम डे आता है. यह दिन बुरे रिश्ते से बाहर निकालने के बाद खुद को खुश करने का होता है. यह 17 फरवरी को पड़ता है. इस दिन आप अपने लिए एक खुशबूदार परफ्यूम खरीदें और उसकी महक से अपनी जिंदगी को खुशबूदार बनाएं.
4-फ्लर्ट डे (Flirt Day) एंटी-वैलेंटाइन वीक का चौथा दिन फ्लर्ट डे है जो 18 फरवरी को मनाया जाता है. इस दिन का मकसद किसी नए व्यक्ति से मिलना और उसे जानना है ताकि आपको जिंदगी में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिले और आप रिलैक्स महसूस करें. इस दिन आप अपने दोस्तों और क्रश के साथ भी समय बिता सकते हैं.
5-कन्फेशन डे (Confession Day) एंटी-वैलेंटाइन वीक के पांचवे दिन कन्फेशन डे आता है जो 19 फरवरी को मनाया जाता है. यह आप किसी को पसंद करते हैं तो इस दिन आप अपनी भावनाएं उसे बता सकते हैं. इस दिन आप अपनी अतीत की किसी गलती का अपने पार्टनर के सामने कन्फेशन भी कर सकते हैं.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










