Ankita Murder Case: 7 दिन से गायब अंकिता भंडारी का शव बरामद, रईसजादे ने ले ली जान
AajTak
उत्तराखंड पुलिस ने 7 दिन से लापता अंकिता भंडारी का शव बरामद कर लिया है. उधर उत्तराखंड में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी केस को लेकर धामी सरकार एक्शन में है. आधी रात को ऋषिकेश में वनतारा रिजॉर्ट ढहा दिया गया है. ये रिजॉर्ट बीजेपी नेता विनोद आर्य के बेटे पुलिकत का था. सरकार ने 3 आरोपियों की संपत्ति की जांच के आदेश दिये हैं. देखें जहां से शव मिला वहां से ये रिपोर्ट.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










