Ankita Murder Case: खुलासा! पूर्व रिसॉर्ट कर्मचारी बोला- 1 सितंबर को पार्टी में एक गेस्ट ने अंकिता को जबरन लगाया था गले
AajTak
अंकिता मर्डर केस में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. वनंतरा रिजॉर्ट में काम करने वाले पूर्व कर्मचारी ने बताया कि 1 सितंबर को यहां पार्टी हुई थी. इसमें आए एक गेस्ट ने अंकिता को जबरन गले लगाया था. वह गेस्ट वह इंडियन था लेकिन फॉरेन में नौकरी करता था. पूर्व कर्मचारी ने बताया कि अंकिता मुझसे सब शेयर करती थी.
उत्तराखंड के वनंतरा रिजॉर्ट में 19 साल की अंकिता भंडारी मर्डर केस को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. रिसॉर्ट के एक पूर्व कर्मचारी ने दावा किया है कि अंकिता सितंबर के पहले हफ्ते में पुलकित आर्य के साथ कहीं घूमने गई थी. इस कर्मचारी ने दावा किया कि उसकी अंकिता के साथ दोस्ती थी. इसके चलते उसे प्रताड़ित किया गया और उसे नौकरी छोड़नी पड़ी.
इस पूर्व कर्मचारी ने आजतक को बताया, "एक सितंबर को रिजॉर्ट में एक पार्टी हुई थी. इसमें एक गेस्ट ने अंकिता को जबरन गले भी लगाया था. उस गेस्ट को लड़कों में भी इंटरेस्ट था. वह इंडियन था, लेकिन आउट ऑफ इंडिया नौकरी करता था. पार्टी में एक युवक था. वह अक्सर रिजॉर्ट में आकर ड्रोन भी उड़ाता था. उसका अपना ड्रोन का काम है. पूर्व कर्मचारी के मुताबिक एक शख्स का देहरादून में बिजनेस है और वह पार्टी के बाद एक रात और रिजॉर्ट में बिता कर गया था."
अंकिता मुझसे हर बात करती थी शेयर
पूर्व कर्मचारी ने बताया, "इन 5 दिनों में अंकिता मेरी अच्छी दोस्त बन गई थी. इस नाते वह मुझसे सब कुछ शेयर करती थी. रिसॉर्ट में दोनों को दिक्कतें होने लगीं और मेरे काम पर सवाल उठाया जाता था कि तू काम नहीं करता. इन्हें यह लग गया था कि मेरे रहते अंकिता यहां पर सुरक्षित है और इनको यह पता नहीं था कि अंकिता मेरे अलावा किसी और अपने दोस्त के साथ बात करती है."
सितंबर के फर्स्ट वीक में भी पुलकित आर्य अंकिता को घुमाने ले गया था. उस दिन भी बहुत दारू पीकर रिजॉर्ट में वापस आया था. पुलकित अपने वर्करों को बोलता था कि मुझे बहुत जल्द गुसा आता है.
छह दिन में छोड़नी पड़ी थी नौकरी

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









