
Ankita Lokhande रेड साड़ी में आई नजर, दिखा विक्की संग रोमांटिक अंदाज
AajTak
इन दिनों बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री हर जगह वेडिंग सीजन की धूम मची हुई है. खबरों की मानें तो कई स्टार जल्द ही शादी करने वाले हैं. टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी जल्द ही विक्की जैन के संग शादी के बंधन में बंधने वाली है. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने पार्टनर के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं. अभी हाल में अंकिता ने विक्की के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो रेड कलर की साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं, तो वहीं विक्की ब्लैक पैंट शर्ट काफी डिसेंट नजर आ रहे हैं. कपल का ये रोमांटिक अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. विक्की के संग अंकिता जल्द ही फेरे लेने वाली हैं. खबर है कि दोनों की शादी मराठी रीति रिवाज से होगी. देखें ये वीडियो.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












