
Anis Khan Murder Mystery: छात्र की हत्या ने दहलाया पश्चिम बंगाल, उलझ गई कत्ल की गुत्थी
AajTak
सवाल ये था कि उस छात्र का कातिल खुद पुलिस है, या पुलिस की वर्दी में कोई और आया था. इस मामले को लेकर कोलकाता में खासा हंगामा हो रहा है. इस कहानी का आगाज़ 18 और 19 फरवरी की दरम्यानी रात को हुआ.
जब कोई कत्ल होता है, तो लोग अक्सर पुलिस के पास जाते हैं. लेकिन अगर पुलिस की वर्दी में ही कातिल आ जाए तो फिर पुलिस का हैरान हो जाना लाजमी है. कोलकाता में छात्रों को मिलने वाली ग्रांट को लेकर एक छात्र पिछले पांच महीने से एक यूनिवर्सिटी के खिलाफ आंदोलन कर रहा था. 19 फरवरी की रात उसी छात्र के घर अचानक चार लोग घुस आए. जिनमें एक पुलिस की वर्दी में था. फिर वो चारों लोग उस छात्र को उसके घर की तीसरी मंजिल पर ले गए और वहां से उसे नीचे फेंक दिया.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










