
Andhra Pradesh: फैक्ट्री में ऑयल टैंक की सफाई कर रहे 7 कर्मचारियों की दम घुटने से मौत
AajTak
आंध्र प्रदेश की एक फैक्ट्री में हादसे के कारण 7 कर्मचारियों को अपनी जान गंवानी पड़ी. दरअसल, दो कर्मचारी एक ऑयल टैंक को साफ कर रहे थे. उसमें से एक टैंक में गिर गया. इसे बचाने 7 और कर्माचारी उसमें उतरे. इनमें से 7 की मौत हो गई, जबकि एक जान बचाने में कामयाब रहा.
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक फैक्ट्री में काम करने वाले 7 कर्मचारियों की दम घुटन से मौत हो गई. सभी कर्माचारी एक ऑयल टैंक साफ करने के लिए उसमें उतरे थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव बरामद कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
हादसा काकीनाडा जिले के अंबाती सुब्बन्ना ऑयल फैक्ट्री में हुआ. यहां फिलहाल निर्माण कार्य चल रहा है. पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह 8 बजे दो मजदूर अंबाती सुब्बन्ना ऑयल फैक्ट्री में 25 फीट ऊंचे तेल टैंक की सफाई कर रहे थे. साफ-सफाई के दौरान ही उनमें से एक सीढ़ी से फिसल कर टैंक में गिर गया. उसे बचाने के लिए बाकी 7 कर्मचारी गए, लेकिन दम घुटने से 7 की मौत हो गई. मौके से सिर्फ एक मजदूर बच सका.
स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों में से 5 पडेरू और 2 पेद्दापुरम के रहने वाले थे. हादसे के बाद राज्य के मंत्री तनेती वनिता ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से इस मामले में बात कर पेद्दापुरम के रागमपेट में हुई इस दुर्घटना का विवरण लिया है.
आंध्र प्रदेश के अच्युतपुरम में हाल ही में 2 अगस्त 2022 को एक केमिकल कंपनी में गैस लीक होने का मामला सामने आया था. गैस लीक होने से करीब 50 महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. गैस लीक होने से कंपनी के महिला कर्मचारियों को उल्टियों के साथ घबराहट की समस्या महसूस होने लगी थी. कुछ महिला कर्मचारी बेहोश भी हो गईं थीं. अंकापल्ले के इंस्पेक्टर ने बताया था कि रात करीब 8 बजे कर्मचारी कैंटीन गए थे. जब वे काम पर वापस आए, तब तक कुछ महिला कर्मचारियों को उल्टियां होने लगीं. करीब 50 महिलाओं को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










