
America: वाशिंगटन में शुक्रवार संदिग्धों ने की कई राउंड फायरिंग, 23 साल के रेमंड स्पेंसर की तलाश में जुटी पुलिस
ABP News
अमेरिका में वैन नेस स्ट्रीट पर कई राउंड फायरिंग हुई जिसमें 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. डीसी पुलिस 23 साल के रेमंड स्पेंसर नाम के शख्स की तलाश में जुटी है.
अमेरिका के वाशिंगटन में शुक्रवार को एडमंड बर्क स्कूल के पास वैन नेस स्ट्रीट पर कई राउंड फायरिंग हुई जिसमें 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना दोपहर करीब साढ़े तीन की है जिसमें 12 साल की लड़की को भी गोली मारी गई. वहीं, डीसी पुलिस विभाग ने बताया कि वो 23 साल के रेमंड स्पेंसर नाम के शख्स की तलाश में जुटी है.
डीसी पुलिस विभाग के मुताबिक, शुरुआती जांच में तीन आरोपियों के शामिल होने की बात की जा रही थी लेकिन ताजा जानकारी के मुताबिक करीब 4 लोग इसमें शामिल थे जिसमें 23 साल का रेमंड मामले में मुख्य आरोपी के तौर पर देखा जा रहा है जिसकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी है. बताया जा रहा है कि रेमंड वर्जीनिया से है और उसने इसने 12 साल की लड़की को स्कूल के पास गोली मारी थी जिसकी हालत अब स्थिर है.

महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
Mahoba News In Hindi: महिला की मौत के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने केस को नई दिशा दी है, पीएम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई है. हत्या का आरोप दामाद पर लगी है.












