
Amazon Sale में बंपर ऑफर, 80 परसेंट तक है डिस्काउंट, सस्ते में मिल रहे TV और फोन
AajTak
Amazon Sale: ऐमेजॉन ने नई सेल और ऑफर्स का ऐलान कर दिया है. यह सेल ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का एक्सटेंशन है, जिसमें कंज्यूमर्स को कुछ स्पेशल डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं. इसका फायदा उठाकर आप सस्ते में कई आइटम्स खरीद सकते हैं. सेल में स्मार्टफोन, टीवी और दूसरे बड़े अप्लायंस पर आकर्षक ऑफर मिल रहे हैं.
Amazon पर नई सेल चल रही है. आप Happiness Upgrade Days सेल का फायदा उठा सकते हैं. 4 अक्टूबर से शुरू हुई सेल 8 अक्टूबर को खत्म होगी. इस सेल में आप कई प्रोडक्ट्स को सस्ते में खरीद सकते हैं. यह सेल ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का एक्सटेंशन है. Amazon Sale में स्मार्टफोन, बड़े अप्लायंस, लैपटॉप और टीवी समेत कई प्रोडक्ट्स को डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं.
कंज्यूमर्स को 10 परसेंट का डिस्काउंट Citibank, RBL, One Card पर मिलेगा. साथ ही यूजर्स को EMI ट्रांजेक्शन पर भी फायदा मिलेगा. इस समय नो-कॉस्ट EMI का भी बेनिफिट मिल रहा है. सेल में कंज्यूमर्स Amazon लॉन्चपैड, लोकल शॉप, Amazon Saheli, Amazon Karigar का फायदा उठाकर यूनिक प्रोडक्ट्स खरीद सकेंगे.
Amazon Sale में 40 परसेंट तक डिस्काउंट पर स्मार्टफोन और एक्सेसरीज मिल रहे हैं. यहां से OnePlus, Xiaomi, Samsung, iQOO, realme, Apple के फोन्स को सस्ते में खरीद सकेंगे. इसमें 49 रुपये की शुरुआती कीमत पर मोबाइल एक्सेसरीज मिल रही हैं. इसके अलावा कंज्यूमर्स को 2250 रुपये का डिस्काउंट बैंक प्रीपेड कार्ड ट्रांजेक्शन पर दिया जा रहा है.
सेल में 10,799 रुपये की शुरुआती कीमत पर 5G स्मार्टफोन्स उपलब्ध हैं. वहीं 22 हजार रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है. 10 हजार रुपये तक का डेटा कूपन डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा आप दूसरे अप्लायंस को भी डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं.
ऐमेजॉन सेल में 60 परसेंट तक डिस्काउंट टीवी पर मिल रहा है. यहां से आप 5199 रुपये की शुरुआती कीमत पर टीवी खरीद सकेंगे. वहीं माइक्रोवेव 4290 रुपये की शुरुआती कीमत पर बिक रहे हैं.
40 परसेंट तक डिस्काउंट का फायदा आप लैपटॉप पर भी हासिल कर सकते हैं. हेडफोन पर 80 परसेंट की छूट मिलेगी. वहीं टैबलेट पर 60 परसेंट तक का डिस्काउंट है. स्मार्टवॉच पर 70 परसेंट तक छूट है. सेल में OnePlus Nord Watch को 4499 रुपये में खरीद सकते हैं.

उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर रिंकू सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी (RSO) के पद पर नियुक्त किया है. पहले उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बनाने की योजना थी, लेकिन विवादों के चलते ये नियुक्ति रद्द हो गई. रिंकू के संघर्ष और सफलता की कहानी प्रेरणादायक है, जो एक सामान्य परिवार से उठकर सरकारी अफसर बने. आइए समझते हैं पूरी कहानी...

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों को हमेशा एक डर सताता है कि क्या हो अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए. कई बार इन गाड़ियों को चलाते हुए लगता है कि क्या होता अगर एक पावर बैकअप साथ होता. ऐसा ही एक पावर बैकअप रेंज एक्सटेंडर ईवी में मिलता है. ये टेक्नोलॉजी लोगों को ईवी पर स्विच करने में मदद कर सकती है, लेकिन ये हाइब्रिड से काफी अलग है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.










