
Amazon सेल का आज आखिरी दिन, स्मार्टफोन्स पर मिल रही है 40 परसेंट तक की भारी छूट
AajTak
Amazon Smartphone Upgrade Days Sale का आज आखिरी दिन है. अगर आप अपने लिए एक नया स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो इस सेल का फायदा उठा सकते हैं. यहां पर आपको Amazon Smartphone Upgrade Days Sale में मिलने वाली बेस्ट डील्स के बारे में बता रहे हैं. इसमें आप बैंक ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं.
Amazon Smartphone Upgrade Days Sale का आज आखिरी दिन है. इस सेल में स्मार्टफोन और एक्सेसरजी पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है. कस्टमर्स को OnePlus, Xiaomi, Samsung, iQOO, Realme, Tecno और Oppo के स्मार्टफोन्स पर 40 परसेंट तक की छूट दी जा रही है.
Amazon Smartphone Upgrade Days सेल 5 सितंबर यानी आज भर ही चलेगी. इस वजह से इस सेल में मोबाइल अपग्रेड करना का आज आखिरी मौका है. इसके अलावा बैंक डिस्काउं, और एक्सचेंज ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं. इसमें 9 महीने तक के लिए नो-कॉस्ट EMI का भी ऑफर लिया जा सकता है.
इन स्मार्टफोन्स पर भारी छूट
iQoo स्मार्टफोन्स: सेल के दौरान iQoo के स्मार्टफोन्स पर बंपर छूट दी जा रही है. इसके फोन्स को बंपर डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकता है. iQoo Z6 44W को इस सेल में 14,499 रुपये में बेचा जा रहा है. इसके अलावा सेलेक्ट बैंक कार्ड पर 1250 रुपये का ऑफ भी दिया जा रहा है. इसके अलावा iQOO Neo 6 5G को 29,990 रुपये में खरीदा जा सकता है.
OnePlus स्मार्टफोन्स: इस अपग्रेड डे सेल में वनप्लस के स्मार्टफोन को बंपर डिस्काउंट और EMI ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है. OnePlus Nord CE 2 Lite को 18,999 रुपये जबकि OnePlus 9 Pro को 49,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.
Realme स्मार्टफोन्स: Realme Narzo 50A को 5000 रुपये कैशबैक के सात 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इस स्मार्टफोन में Helio G85 Gaming प्रोसेसर, 6000mAh की बड़ी बैटरी और दूसरे फीचर्स दिए गए हैं.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











