
Amarnath Yatra 2023: बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने, एक जुलाई से शुरू हो रही यात्रा
AajTak
बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 1 जुलाई 2023 से यात्रा शुरू होगी. यह यात्रा 62 दिनों तक चलेगी. अमरनाथ यात्रा को लेकर सरकार ने शेड्यूल भी जारी कर दिया है. यात्रा के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन मोड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं.
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में मौजूद पवित्र अमरनाथ गुफा में शिवलिंग ने आकार ले लिया है. अमरनाथ गुफा में बनने वाली हर साल की शिवलिंग के आकार की पहली तस्वीर सामने आई है. इस साल होने वाली अमरनाथ यात्रा की तैयारियों में जम्मू कश्मीर प्रशासन जुटा हुआ है. बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 1 जुलाई 2023 से यात्रा शुरू होगी. यह यात्रा 62 दिनों तक चलेगी. अमरनाथ यात्रा को लेकर सरकार ने शेड्यूल भी जारी कर दिया है. यात्रा के लिए 17 अप्रैल 2023 से ऑफलाइन और ऑनलाइन मोड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए थे.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर को लेकर सुरक्षा की समीक्षा की थी. इस बैठक में केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला, जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. एसएएसबी की 44वीं बैठक के दौरान सदस्यों और अधिकारियों ने श्री अमरनाथजी यात्रा-2023 के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की थी, जिसमें पंजीकरण, हेलीकाप्टर सेवाओं का प्रावधान, सेवा प्रदाता, शिविर, लंगर और यात्रियों के लिए बीमा कवर शामिल हैं.
वीडियो में देखें बाबा बर्फानी की पहली झलक...
श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं प्रदान करेंगे: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पवित्र तीर्थ यात्रा और पंजीकरण की तारीखों का ऐलान करते हुए कहा कि प्रशासन सुचारू और परेशानी मुक्त तीर्थ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. साथ ही उन्होंने कहा कि हम आने वाले सभी श्रद्धालुओं और सेवा प्रदाताओं को सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य सेवा और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान करेंगे.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.










