
'Aligarh मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कुलपति अंदर कुछ और बाहर कुछ', धार्मिक नारों पर बोले BJP सांसद सतीश गौतम
AajTak
Aligarh Muslim University Slogans Row: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट की ओर से कथित तौर पर धार्मिक नारे लगाए जाने पर बीजेपी सांसद सतीश गौतम ने कहा कि यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर और वाइस चांसलर के चेहरे दिखाने के कुछ और अंदर के कुछ हैं. कठोर कार्यवाही करें तो आगे कोई भी छात्र इस तरह की हरकत नहीं करेगा. लेकिन इनकी मानसिकता ही बीमार है.
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के धार्मिक नारों पर सांसद सतीश गौतम भड़क गए. बीजेपी सांसद ने कहा कि इस मामले को लेकर उन्होंने यूनिवर्सिटी के कुलपति को फोन किया था, लेकिन किसी कारण रिसीव नहीं हुआ. जिस तरह से गणतंत्र दिवस देश का सबसे बड़ा पर्व है, उस दिन इस तरह के नारे लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है. पहले तो AMU (अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी) जिंदाबाद करते आए और फिर जिस तरह से उन्होंने नारे लगाए वो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है.
अलीगढ़ से बीजेपी सांसद ने कहा, ''मैं पहले भी कह चुका हूं. यहां के प्रॉक्टर और वाइस चांसलर दोनों ही नाकाम हैं. इनके चेहरे दिखाने के कुछ और अंदर के कुछ हैं. वह कठोर कार्यवाही करें तो आगे कोई भी छात्र इस तरह की हरकत नहीं करेगा. लेकिन इनकी मानसिकता बीमार है. गांव में कहते थे कि 100 साल कोई चीज किसी के नीचे रखी रही, 100 साल बाद भी वह वैसी की वैसी निकली. यह उसी तरह के लोग हैं. मैं गांव की कहावत के उन शब्दों को तो नहीं कहूंगा, लेकिन यह नहीं मानेंगे. जिस तरह से यूनिवर्सिटी के अंदर और एनसीसी के छात्र हैं, उसको एनसीसी से निलंबित कराया जा रहा है. उसके खिलाफ एफआईआर कराने के आदेश कर रहे हैं और हमारी अलीगढ़ पुलिस उस पर कठोर कार्यवाही करेगी.
सांसद ने बताया कि पुलिस कोई अपना पल्ला नहीं झाड़ रही. एफआईआर रजिस्टर्ड करेगी. एसएसपी कलानिधि नैथानी से बात करूंगा. उनसे वार्ता करके आज ही पुलिस केस दर्ज करेगी.
अनिल राजभर बोले- दूषित मानसिकता के लोग
यूपी सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि अलीगढ़ की घटना की जांच होनी चाहिए. यह दूषित मानसिकता के लोग हैं. जिन्हें भारत का विकास अच्छा नहीं लगता, समय-समय पर ऐसा करते हैं. उन्होंने कहा कि एनसीसी के कैडेट भारत का भविष्य हैं. उनके मन में किस तरीके का बीज बोया जा रहा है और जब हम कहते हैं कि ऐसी संस्थाओं से देश के खिलाफ साजिश हो रही है तो बखेड़ा किया खड़ा किया जाता है.
क्या है पूरा मामला?

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








