
Aligarh: मारुति ईको वैन के साइलेंसर चुराने वाले गैंग का पर्दाफाश, 3 अरेस्ट
AajTak
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पुलिस ने ऐसे गैंग को पकड़ा है जो ईको वैन का साइलेंसर चोरी किया करता था. वारदात के बाद ये आरोपी साइलेंसर मोहम्मद उमर को बेचते थे.
यूपी की अलीगढ़ पुलिस ने ऐसे गैंग को दबोचा है जो मारुति की ईको वैन (Ecco Van) का साइलेंसर चोरी किया करता था. इस मामले में अलीगढ़ की मडराक थाना पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 11 साइलेंसर बरामद किए गए हैं.
अलीगढ़ के इगलास सर्किल के डीएसपी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि ईको वेन से साइलेंसर चोरी करने वाले गैंग को लेकर मडराक थाना पुलिस को सूचना मिली थी. इन आरोपियों की पहचान बदायूं के मुशाहिद अली, अलीगढ़ के नासिर अली और मानिकचंद के रूप में हुई है. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मारुति वैन के साइलेंसर में लगी मेटल डस्ट की मार्केट में बहुत डिमांड है, इसलिए वे इस वारदात को अंजाम देते थे.
ये आरोपी अलीगढ़ की ताला नगरी में मोहम्मद उमर की फैक्ट्री में साइलेंसर बेचा करते थे. मोहम्मद उमर साइलेंसर से मेटल डस्ट निकाल कर दूसरे राज्यों में बेचता था. इन आरोपियों पर पहले से चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं. अब मोहम्मद उमर को गिरफ्तारी में पुलिस जुट गई है.
10 ग्राम डस्ट की कीमत 10 हजार बता दें कि मारुति ईको वैन में लगा साइलेंसर बेहद खास माना जाता है. इसमें कैटेलिक कन्वर्टर ( Catalytic converter) होता है. यह प्लैटिनम ग्रुप ऑफ मेटल्स (PMG) से बनता है. जब कार सड़क पर चलती है तो इस दौरान साइलेंसर के अंदर विशेष मेटल डस्ट (Metal Dust) भी एकत्रित होती रहती है. भारतीय बाजार में 3000 रुपये से लेकर 6000 रुपये प्रति 10 ग्राम और विदेशी बाजार में 10 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से यह बेची जाती है.
इन राज्यों में सप्लाई ईको का साइलेंसर में लगी मेटल डस्ट को गुजरात के अहमदाबाद, हरियाणा के सोनीपत और सूरत की फैक्ट्रियों में इस्तेमाल होता है. इन्हीं राज्यों में मुख्यतः इसकी सप्लाई की जाती है. ईको वैन के साइलेंसर की कीमत करीब 60 हजार रुपये तक होती है. साइलेंसर में प्लैटिनम पैलेडियम रोडियम जैसे मेटल्स जमा होते हैं. इनका प्रयोग मेडिकल, ज्वैलरी व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में खास तौर पर किया जाता है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









