
AK सीरीज की 8 राइफल, 'I Love Pakistan' वाले गुब्बारे और..., उरी में आतंकी साजिश नाकाम
AajTak
कश्मीर संभाग के उरी में सुरक्षाबलों ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है. खुफिया इनपुट पर जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया था. इसी दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद हुआ है. इस बरामदगी के बाद सुरक्षाबल इलाके में पैनी नजर बनाए हुए हैं.
कश्मीर संभाग में उरी के हथलंगा सेक्टर में सुरक्षाबलों को आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है. खुफिया इनपुट के आधार पर शुरू किए सर्च ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है. इस बरामदगी से एक बार फिर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का पर्दाफाश हुआ है.
सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन को दिया अंजाम
सैन्य प्रवक्ता श्रीनगर के मुताबिक, हथलंगा सेक्टर में आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ की कोशिशों और हथियार गिराने के बारे में खुफिया इनपुट मिला था. इस पर एलओसी से सटे इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किए गए.
AK सीरीज की 8 राइफल, 804 कारतूस और 48 मैगजीन
इसी क्रम में शनिवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने हथलंगा सेक्टर में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान हथियार, गोला-बारूद और अन्य सामग्री बरामद हुई. इसमें AK सीरीज की 8 राइफल, इसकी 24 मैगजीन व 560 कारतूस, 12 चाइनीज पिस्टल, 24 मैगजीन व 244 कारतूस, 9 चाइनीज हैंड ग्रेनेड और 5 पाकिस्तान निर्मित ग्रेनेड बरामद हुए.
गुब्बारों पर लिखा 'आई लव पाकिस्तान'

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






