
AISA के स्टूडेंट्स ने फिलिस्तीन के समर्थन में निकाला कैंडल मार्च, दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
AajTak
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के छात्रों ने बुधवार को फिलिस्तीन के समर्थन में और गाजा के राफा में इजरायली हमलों के खिलाफ दिल्ली में मोमबत्ती जलाकर जुलूस निकाला.
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के छात्रों ने बुधवार को फिलिस्तीन के समर्थन में और गाजा के राफा में इजरायली हमलों के खिलाफ दिल्ली में मोमबत्ती जलाकर जुलूस निकाला. इसके लिए विजय नगर में कई छात्र एकत्र हुए. बाद में छात्रों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया. छात्रों ने दिल्ली पुलिस पर हिरासत के दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया. हाथों में तख्तियां लेकर स्टूडेंट्स सड़कों पर खड़े होकर नारेबाजी कर रहे थे. सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने सभी स्टूडेंट्स को हिरासत में ले लिया.
मालूम हो कि रविवार को दक्षिणी गाजा के राफा शहर में विस्थापित फिलिस्तीनियों के कैंप पर इजरायली हमले में करीब 45 लोगों की मौत हो गई थी. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे एक 'दुखद गलती' माना है
हमास के साथ युद्ध लड़ रहा इजरायल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना का सामना कर रहा है. उसके कुछ सबसे करीबियों, जैसे अमेरिका ने भी नागरिकों की मौत पर नाराजगी जताई है. इजरायल का कहना है कि वह अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन कर रहा है जबकि दुनिया की शीर्ष अदालतों में भी उसके खिलाफ आवाजें उठ रही हैं. पिछले हफ्ते अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने इजरायल से राफा में अपने हमले रोकने के लिए कहा था.
गाजा के राफा में बमबारी करने पर कई बॉलीवुड और टीवी सितारे इजरायल की खुलकर निंदा कर रहे हैं और फिलिस्तीन के सपोर्ट में अपनी आवाज उठा रहे हैं. स्वरा भास्कर से लेकर वरुण धवन, गौहर खान जैसे बड़े सितारों ने फिलिस्तीनियों के सपोर्ट में आगे आकर पोस्ट शेयर की है.
स्वरा भास्कर सपोर्ट में आईं गाजा के राफा में बमबारी करने पर कई बॉलीवुड और टीवी सितारे इजरायल की खुलकर निंदा कर रहे हैं और फिलिस्तीन के सपोर्ट में अपनी आवाज उठा रहे हैं. स्वरा भास्कर से लेकर वरुण धवन, गौहर खान जैसे बड़े सितारों ने फिलिस्तीनियों के सपोर्ट में आगे आकर पोस्ट शेयर की है.
इजरायल के पीएम को बद्दुआ राफा में हुए हमले में मारे गए लोगों की मौत के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ये माना कि उन्होंने निर्दोष लोगों को नुकसान ना पहुंचाने की कोशिश की थी, लेकिन उनसे गलती हो गई और कई मासूमों की जान चली गई. ऐसे में गौहर ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को खरी-खोटी सुनाई है. उन्होंने एक पोस्ट को री-शेयर करके लिखा- उम्मीद करती हूं कि हम आपको जहन्नम में जलता हुआ देखें. आमीन.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






