
Air India प्लेन क्रैश: पहली उड़ान ही बन गई आखिरी, पति के पास जा रही नई नवेली दुल्हन खुशबू की खत्म हो गई जिंदगी
AajTak
नई नवेली दुल्हन खुशबू की लंदन जाने की पहली उड़ान ही उसकी आखिरी बन गई. गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान AI-171 के भीषण हादसे में बालोतरा जिले की रहने वाली खुशबू की दर्दनाक मौत हो गई. पिता ने एयरपोर्ट पर बेटी को विदा करते हुए फोटो खिंचवाई थी, लेकिन कुछ ही देर में विमान के क्रैश होने की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.
गुजरात के अहमदाबाद में क्रैश हुए एअर इंडिया के विमान AI-171 में अब तक 204 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. इस भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस दुर्घटना में राजस्थान के बालोतरा जिले के अराबा गांव की रहने वाली 21 साल की नई नवेली दुल्हन खुशबू की भी मौत हो गई.
पहली बार पति के पास जा रही थी नई नवेली दुल्हन खुशबू
खुशबू अपने पिता मदन सिंह और चचेरे भाई के साथ लंदन जाने के लिए अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंची थी, जहां से उसे एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 से लंदन रवाना होना था. लेकिन फ्लाइट टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद क्रैश हो गई और खुशबू की जिंदगी भी उसी पल खत्म हो गई.
खुशबू के पिता ने एयरपोर्ट पर बेटी को विदा करते हुए एक भावुक फोटो खिंचवाई थी और वॉट्सऐप पर स्टेटस लगाया था, उन्होंने लिखा था 'आशीर्वाद खुशबू बेटा, गोइंग टू लंदन.' बेटी के जाने के बाद पिता और चचेरा भाई गांव के लिए निकल ही रहे थे कि हादसे की खबर ने उन्हें तोड़ कर रख दिया.
18 जनवरी को हुई थी शादी
खुशबू की शादी इसी साल 18 जनवरी को जोधपुर जिले के लूणी खाराबेरा गांव के रहने वाले डॉक्टर विपुल से हुई थी, जो लंदन में रहकर प्रैक्टिस करते हैं. शादी के बाद विपुल लंदन लौट गए थे और खुशबू कुछ महीनों तक पीहर और ससुराल में रही. अब वह लंदन में पति के पास जाने के लिए पहली बार विदेश यात्रा कर रही थी.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







