
Air India के क्रू मेंबर से 1.41 करोड़ का सोना बरामद, DRI ने दो को किया गिरफ्तार
AajTak
मुंबई एयरपोर्ट पर डीआरआई ने एयर इंडिया फ्लाइट AI-116 के क्रू मेंबर को 1.41 करोड़ रुपये मूल्य के 1373 ग्राम विदेशी सोने की तस्करी करते पकड़ा. आरोपी ने सोना बैगेज एरिया में छिपाया था. पूछताछ में उसने पहले भी तस्करी की बात स्वीकार की है. रैकेट के मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार किया गया है. दोनों को कस्टम्स एक्ट 1962 के तहत जेल भेजा गया.
मुंबई एयरपोर्ट पर Directorate of Revenue Intelligence (DRI) ने सोने की तस्करी के एक संगठित रैकेट का पर्दाफाश करते हुए एयर इंडिया के एक क्रू मेंबर को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर की गई, जिसमें जानकारी मिली थी कि अमेरिका से भारत आने वाली फ्लाइट्स में क्रू मेंबर सोने की तस्करी कर रहे हैं.
13 जून 2025 को न्यूयॉर्क से मुंबई पहुंची फ्लाइट AI-116 के एक पुरुष क्रू मेंबर को डीआरआई अधिकारियों ने इंटरसेप्ट किया. प्रारंभिक तलाशी में कुछ बरामद नहीं हुआ, लेकिन गहन पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने सोने की ईंटों से भरा पाउच काले डक्ट टेप में लपेटकर बैगेज सर्विस क्षेत्र में छिपा दिया था.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर लाखों रुपए के सोने की तस्करी, दुबई से आया यात्री गिरफ्तार
यह छिपाव उसने फ्लाइट के बाद होने वाले ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट से ठीक पहले किया था. बाद में जब वह पाउच बरामद किया गया, तो उसमें विदेशी मूल का 1373 ग्राम सोना मिला, जिसकी बाजार कीमत ₹1.41 करोड़ आंकी गई है. आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह पहले भी कई बार इसी तरह सोना तस्करी कर चुका है.
जांच को आगे बढ़ाते हुए इस रैकेट के मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जो लंबे समय से क्रू मेंबर के माध्यम से तस्करी को अंजाम दे रहा था. उसने भी अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है.
दोनों आरोपियों को कस्टम्स एक्ट, 1962 के तहत गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है. DRI पहले भी कई बार एयरलाइंस कर्मियों और ग्राउंड स्टाफ की इस प्रकार की तस्करी में संलिप्तता उजागर कर चुकी है.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.








