
'AIADMK सुरक्षित हाथों में नहीं, हम पार्टी का पुराना गौरव वापस लाएंगे', बोलीं शशिकला
AajTak
दिवंगत जयललिता की विश्वासपात्र और करीबी शशिकला ने एक पार्टी के लिए कार्यकर्ताओं की ताकत जरूरी है और इसे केवल 100 या 200 खास लोगों द्वारा नहीं चलाया जा सकता है. साथ ही कहा कि हम 2024 में होने वाला लोकसभा चुनाव जीतेंगे और लोगों की जरूरतों को आवाज बनेंगे.
AIADMK की पूर्व महासचिव वीके शशिकला ने पार्टी में चल रहे संकट के बारे में बात की है. साथ ही कहा कि वह 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले राज्यव्यापी दौरे पर जाएंगी. दिवंगत जयललिता की विश्वासपात्र और करीबी शशिकला ने आजतक को दिए एक स्पेशल इंटरव्यू में कहा कि AIADMK सुरक्षित हाथों में नहीं है.
शशिकला ने कहा कि एक पार्टी के लिए कार्यकर्ताओं की ताकत जरूरी है और इसे केवल 100 या 200 खास लोगों द्वारा नहीं चलाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द सभी एक साथ काम करेंगे और हमारी पार्टी के पुराने गौरव को वापस लाएंगे. हम सभी 2024 के चुनावों के लिए मिलकर लड़ेंगे. इस दौरान शशिकला ने आजतक से कई अहम मुद्दों पर चर्चा की.
सवालः आपकी बहन जयललिता की 75वीं जयंती पर आपकी मन: स्थिति क्या रही?
शशिकला: जहां तक मेरा सवाल है, मुझे ऐसा नहीं लगता कि अब जयललिता हमारे बीच नहीं है. वह आज भी मेरे साथ हैं. सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि तमिलनाडु का ऐसा कोई घर नहीं है, जहां हर रोज अम्मा (जयललिता) को याद नहीं किया जाता हो. हर कोई उन्हें मां या बहन समझता है. इसलिए वह अभी भी हमारे साथ हैं. वह तमिलनाडु के लोगों के साथ हैं और वह अन्नाद्रमुक के कार्यकर्ताओं के साथ हैं.
सवालः AIADMK मामले में सुप्रीम कोर्ट से एक बहुत ही अहम आदेश आया था. आपको इसके बारे में क्या कहना है?
शशिकला: जहां तक सुप्रीम कोर्ट के आदेश की बात है, तो यह उन दोनों (EPS और OPS) के बीच की खींचतान को लेकर है. इसलिए कोर्ट ने आदेश दिया है. आदेश लगभग 80 पेज का है. सिविल कोर्ट में मेरी याचिका और उनके मामले के बीच कोई संबंध नहीं है.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









