
AI Impact Summit में इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी ने मीडिया में AI के सही इस्तेमाल के लिए रखा 9-पॉइंट चार्टर
AajTak
इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन और एग्जिक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ कली पुरी ने India AI Summit में AI के यूज को लेकर 9 प्वाइंट्स का चार्टर पेश किया. उन्होंने ये भी कहा है कि इंडिय टुडे ग्रुप 2.5 साल से AI यूज कर रहा है. मीडिया में AI यूज को लेकर भी उन्होंने विस्तार से बात की है.
नई दिल्ली में चल रहे AI Impact Summit में India Today Group की वाइस चेयरपर्सन और एग्जिक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ कली पुुरी ने भी शिरकत की. इस दौरान उन्होंने न्यूज मीडिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के फेयर, अकाउंटेबिलिटी और रिसिप्रोसिटी को लेकर 9-पॉइंट चार्टर पेश किया.
इस चार्टर का मकसद यह है कि मीडिया में AI का इस्तेमाल जिम्मेदारी से हो और जर्नलिज्म के साथ कोई नाइंसाफी न हो.
भारत मंडपम में हो रहे 'AI and Media: Opportunities, Responsible Pathways, and the Road Ahead' सेशन में देश के बड़े मीडिया हाउस के हेड्स मौजूद रहे. इस पैनल में कली पुरी ने चेतावनी दी कि अगर AI पर बिना किसी कंट्रोल और नियम के भरोसा किया गया तो पब्लिक डिस्कोर्स बिगड़ सकता है.
उन्होंने ये भी कहा कि अगर जर्नलिज्म को सिर्फ बड़े लैंग्वेज मॉडल्स के लिए कच्चा माल बना दिया गया और सेफगार्ड नहीं लगाए गए, तो इसका असर लोकतंत्र और समाज दोनों पर पड़ेगा.
इंडिया टुडे की वाइस चेयरपर्सन और एग्जिक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ कली पुरी ने कहा कि जर्नलिस्टिक कंटेंट की फेयर वैल्यू पर कोई समझौता नहीं होना चाहिए.
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि AI सिस्टम न्यूज को कैसे इस्तेमाल कर रहे हैं, इस पर ट्रांसपेरेंसी जरूरी है. उनके मुताबिक जर्नलिज्म लोकतांत्रिक जवाबदेही का एक अहम हिस्सा है और इसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.









