
AI से बने अश्लील वीडियो का नया धंधा, इंस्टा-यूट्यूब पर आई बाढ़, इंडियन कंटेंट क्रिएटर्स कर रहे करोड़ों की कमाई
AajTak
सोशल मीडिया पर अश्लीलता का नया चेहरा अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है. इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर धड़ल्ले से ऐसे वीडियो फैल रहे हैं जिनमें रिपोर्टर, टीचर, पॉडकास्टर और यहां तक कि बच्चों के AI वर्जन को भी सेक्सुअल एक्ट्स और गंदे मजाक में दिखाया जा रहा है. कुछ ही महीनों में ये अकाउंट्स लाखों फॉलोअर्स और करोड़ों व्यूज कमा रहे हैं जिससे कंटेंट क्रिएटर्स को मोटी कमाई हो रही है.
क्या आपने कभी किसी बिकिनी पहनी रिपोर्टर को भीड़भाड़ वाले बाजार में घूमते और लोगों से भद्दी-सेक्सुअल बातें करते देखा है? या किसी छोटे कपड़ों वाली पॉडकास्टर को जो दादी-नानी जैसी उम्र की महिला के साथ सेक्स और डार्क फैंटेसी पर डिस्कशन कर रही हो? या किसी टीचर को जो अपने नाबालिग स्टूडेंट्स के साथ सेक्स जोक्स कर रहा हो?
सुनने में अजीब लगता है लेकिन अब ऐसा हो रहा है. कंटेंट क्रिएटर्स अब सोशल मीडिया एंगेजमेंट बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर हाइपर-रियलिस्टिक अश्लील वीडियो बना रहे हैं. इंडिया टुडे की ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस (OSINT) टीम ने पाया कि इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर ऐसा कंटेंट तेजी से वायरल हो रहा है और कुछ ही दिनों में ऐसा एंगेजमेंट ला रहा है, जो आम क्रिएटर्स के लिए सपने जैसा है.
इस तरह के वीडियो को 'वल्गर' और 'अश्लील' करार दिया गया है और इसी साल की शुरुआत में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने संसद को बताया था कि कम से कम 43 ओटीटी ऐप्स जो ऐसा कंटेंट बांट रहे थे उन्हें बैन किया गया है. हमने ऐसे दो दर्जन से ज्यादा इंस्टाग्राम अकाउंट और यूट्यूब चैनल रिव्यू किए जो बड़े पैमाने पर AI से बने अश्लील वीडियो पोस्ट कर रहे हैं. इन वीडियो में सेक्स से जुड़ी बातें, मजाक, प्राइवेट पार्ट्स को लेकर डायलॉग और जोक्स शामिल होते हैं.
इन वीडियो में दिखाए गए AI अवतारों के बीच का गैप चौंकाने वाला है. अक्सर इनमें एक कैरेक्टर 20 की उम्र का होता है और दूसरा 70 या 80 का. यहां तक कि स्कूली लड़कियों और छोटे बच्चों को भी नहीं छोड़ा गया. कई वीडियो में नाबालिग बच्चों से जबरन सेक्सुअल लाइंस और जोक्स कहलवाए जाते हैं.
व्यूज के लिए परोस रहे अश्लीलता
कई बार कंटेंट लंबे-लंबे अश्लील सीक्वेंस तक जाता है जिनमें न्यूडिटी भी शामिल होती है. कुछ क्रिएटर्स इससे भी आगे बढ़कर ऐसे हाइली ग्राफिक AI वीडियो बना रहे हैं जिनमें पब्लिक प्लेसेज पर सेक्सुअल एक्ट्स दिखाए जाते हैं ताकि ऑडियंस की बढ़ती ‘एक्सट्रीम फैंटेसी’ को पूरा किया जा सके.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










